पाकिस्तान को एक और तगड़ा झटका! भारत ने पाक आर्मी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लगाई रोक

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान को झटके दे रहा है। एक और झटका पाकिस्तान के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल को बंद करके दिया है। आइए जानते हैं कि भारत अब तक पाकिस्तान को किस-किस तरह से कितने झटके दे चुका है?

Pakistan ISPR Official Youtube Channel

(दीपक दुबे, दिल्ली)

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कड़े फैसले ले रहा है। बीती शाम भारत ने अपना एयर स्पेस पाकिस्तान के लिए बंद किया और आज सुबह पाकिस्तान के ISPR ऑफिशियल यूट्यूब चैनल को भी भारत में ब्लॉक कर दिया। इससे पहले केंद्र सरकार ने पाकिस्तान की कई हस्तियों के यूट्यूब चैनल और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा का X हैंडल ब्लॉक कर दिया है।

विज्ञापन

भारत में अब डॉन समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ब्लॉक हैं और भारत ने BBC को भी भारत और पाकिस्तान को लेकर संभलकर रिपोर्टिंग करने की चेतावनी दी है। भारत ने भारतीय सेना, भारत सरकार, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ गलत, भ्रामक, झूठी और भड़काऊ सूचनाएं प्रसारित करने के चलते पाकिस्तान के यूट्यूब और X हैंडल को भारत के लिए ब्लॉक करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

भारत ने बंद कर दिया अपना एयर स्पेस

बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयर स्पेस भी बंद कर दिया है। भारत ने इस संदर्भ में नोटिस टू एयरमैन यानी NOTAM भी जारी कर दिया है, जो बीते दिन 30 अप्रैल को जारी किया गया और 23 मई तक यह फैसला लागू रहेगा। नोटम जारी होने के बाद पाकिस्तान की किसी भी एयरलाइन का कोई भी विमान भारत के एयर स्पेस में नहीं घुस पाएगा। भारतीय एयरस्पेस बंद होना पाकिस्तान के लिए झटका है।

क्योंकि भारतीय एयर स्पेस बंद होने के बाद पाकिस्तानी एयरलाइंस को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में जाने के लिए श्रीलंका और चीन के एयरस्पेस में एंट्री करनी पड़ेगी। ऐसा करने से हवाई रास्ता लंबा हो जाएगा, जिस वजह से एयरलाइंस का खर्च बढ़ेगा। खर्च बढ़ेगा तो एयरलाइंस टिकट महंगी करेगी, जिसक बोझ लोगों की जेब पर पड़ेगा। एयरलाइंस और लोगों की जेब पर बोझ पड़ेगा और लोगों का समय भी खराब होगा।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक किए गए

बता दें कि भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें माहिरा खान और हानिया आमिर शामिल हैं। प्रतिबंधित पाकिस्तानी हस्तियों में अली जफर, सनम सईद, बिलाल अब्बास, इकरा अजीज, आयजा खान, इमरान अब्बास और सजल अली के नाम शामिल हैं। पाकिस्तान के प्रमुख चैनल जैसे हम TV, ARY डिजिटल और जिओ टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ