Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में शामिल आतंकी उमर मोहम्मद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की. आतंकवाद के खिलाफ के खिलाफ लिए जा रहे एक्शन के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी उमर के घर को IED से उड़ा दिया. कार्रवाई इतनी सटीक थी कि आस-पास के घरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. दिल्ली में 11 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट मामले में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की चेतावनी दी है.
घटना के बाद देश की कई सुरक्षा एजेंसियां इस ब्लास्ट की जांच में जुटी हुई है. अब तक इस दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े कई खुलासे सामने आए हैं, धमाके से पहले आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की गई अब तक चार संदिग्ध गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है. वहीं, बीते गुरुवार फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी गई है. गौरतलब है कि दिल्ली ब्लास्ट में शामिल आतंकवादियों का लिंक अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा है. एक संदिग्ध कार को यूनिवर्सिटी की पार्किंग से जब्त किया गया था. पुलिस के अनुसार ये गाड़ी डॉ. शाहीन शाहिद के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसे पहले ही आतंवादी साजिश के मामले गिरफ्तार किया जा चुका है.
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
2 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
3 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
5 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
6 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
9 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
9 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
11 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
12 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines