NEET UG 2026 के एक कैंडिडेट ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. उनका आरोप है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इवेल्युएशन प्रोसेस में काफी सीरियस गड़बड़ी हुई हैं. उम्मीदवार का कहना है कि उनके ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल पर उनके मार्क्स 24 घंटे के अंदर तीन बार बदल गए. पहले उनका स्कोर 650 से बदलकर 500 हुआ और उसके बाद 135 हो गया. अब दिल्ली हाई कोर्ट शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करेगा.
ये भी पढ़ें: ‘कुर्सी छोड़ें, इन्फ्लुएंसर बनें’, अभिजीत दीपके ने PM मोदी पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान
छात्र का बड़ा दावा
स्टूडेंट ने बड़ा दावा किया है कि NTA ने जो OMR आंसर शीट दिखाई, वो परीक्षा के दौरान भरी गई शीट नहीं है. इसलिए छात्र ने मांग की है कि स्वतंत्र जांच के लिए असली OMR आंसर शीट को पेश किया जाए और उसे सुरक्षित रखने के निर्देश दिए जाएं. याचिका के मुताबिक, 21 जून को छात्र ने NEET UG 2026 का रिएग्जाम दिया था, जिसके बाद उसने प्रोविजनल और फाइनल आंसर की से अपने जवाब क्रॉस चेक किए. स्टूडेंट ने अंदाज़ा लगाया कि उसे करीब 620 मार्क्स मिलने चाहिए, लेकिन जब 16 जुलाई को रिजल्ट आया तो NTA पोर्टल पर शुरुआत में उसका स्कोर 650 था.याचिका में बताया गया है कि जब कैंडिडेट ने दोबारा लॉग इन किया तो उसका स्कोर 500 हो गया और अगले दिन तक 135 ही रह गया.
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान
नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर हजारों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन जताया था, जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा. गुरुवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई गिरफ्तारियों को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. बीजेपी सरकार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा, साथ ही साफ रिकॉर्ड वालों को जल्द रिहा भी कर दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, 29 जुलाई शाम 6 बजे तक, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध-प्रदर्शन के सिलसिले में 13 मामले दर्ज किए हैं. अब दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है- ”जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोगों को ये सुरक्षा नहीं मिलेगी.” सरकार ने ये भी निर्देश दिया है कि इस मामले में की गई गिरफ्तारी/हिरासत की जल्द से जल्द समीक्षा की जाए.
ये भी पढ़ें: ‘क्या किसी ने मुंह सिल दिया है?’, खरगे ने राज्यसभा में अमित शाह की चुप्पी पर उठाया सवाल
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines