Scoot Airline: अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार करते रहे जबकि उनकी फ्लाइट तय समय से कुछ घंटे पहले ही टेकऑफ कर चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, सिंगापुर जाने वाली एक फ्लाइट निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले ही चली गई। इस दौरान अमृतसर हवाई अड्डे पर 30 यात्री फ्लाइट का इंतजार करते रह गए।
स्कूट एयरलाइन (Scoot Airline) की फ्लाइट शाम 7.55 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन इसने दोपहर 3 बजे उड़ान भरी। एयरलाइन के मुताबिक, यात्रियों को ई-मेल के जरिए फ्लाइट के समय में बदलाव की जानकारी दी गई थी। विमान ने उन यात्रियों को लेकर उड़ान भरी जो ई-मेल की जांच के बाद हवाईअड्डे पहुंचे।
अमृतसर एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने दी ये जानकारी
अमृतसर हवाई अड्डे के निदेशक ने कहा, “स्कूट एयरलाइंस की सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट को शाम 7 बजे के बाद अमृतसर से सिंगापुर के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन एयरलाइन ने इसे बुधवार दोपहर 3-4 बजे के बीच पुनर्निर्धारित किया और सभी यात्रियों को ई-मेल के माध्यम से अपडेट किया।”
अमृतसर हवाई अड्डे के अधिकारी के अनुसार, समूह में 30 लोगों के लिए टिकट बुक करने वाले ट्रैवल एजेंट ने यात्रियों को सिंगापुर जाने वाली उड़ान के समय में बदलाव की जानकारी नहीं दी। इस बीच, डीजीसीए को भी मामले की जानकारी मिली है।
और पढ़िए –Jharkhand Hindi News: लाठी लेकर खेत में पहुंचे DC और SP ने ऐसे खत्म की नशे की फसल, जानें…
गो फर्स्ट की फ्लाइट ने भी यात्रियों को छोड़कर भरी थी उड़ान
बता दें कि इससे पहले भी इस तरह का एक मामला हाल ही में सामने आया था। 10 जनवरी को गो फर्स्ट फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी। इस दौरान 50 से ज्यादा यात्रियों को छोड़कर फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। गो फर्स्ट फ्लाइट ने जिन यात्रियों को छोड़कर उड़ान भरी थी वह रनवे पर बस में बैठे रह गए थे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
1 hr agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
2 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
2 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
2 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
3 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
5 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
5 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
7 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines