Researchers discovered endangered new creature: बदलते मौसम और इंसानी गतिविधियों की वजह से कई जीव लुप्त होते जा रहे हैं या विलुप्त होने की कगार पर हैं। इसपर वैज्ञानिक और पर्यावरणविद कई बार चिंता जता चुके हैं। कई प्रजातियों की संख्या तो इतनी कम हो गई है कि उंगलियों पर गिनती की जा सके। पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए इनका होना बहुत जरूरी है। विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाने के तमाम प्रयास किए जाते हैं लेकिन कई बार सफलता नहीं मिल पाती है।
वैज्ञानिकों को फ्रांस के द्वीप पर बहुत ही दुर्लभ जीव मिला है। इसे फ्रांसीसी द्वीप कोर्सिका पर पाया गया है। पाया गया जीव बहुत ही दुर्लभ है और इसे करीब लुप्त हो गया माना जाता है।
शोधकर्ताओं ने क्या पाया
समाचार वेबसाइट WION ने अक्टूबर में रिव्यू सुइस डी जूलॉजी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के हवाले से बताया है कि चमगादड़ की यह दुर्लभ प्रजाति पहाड़ी भूमध्यसागरीय द्वीप के आसपास लहराती हुई पाई गई थी, जो मार्सिले से लगभग 250 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित है। पाए गए नमूनो का डीएनए जांच के बाद रिसर्चर्स द्वारा पाया गया कि पहाड़ों में खोजा गया चमगादड़ जीनस माइप्टिस की एक पूर्व अज्ञात प्रजाति का था, जिसकी छह महाद्वीपों में 120 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।
ये भी पढ़ें-खांसी-बुखार से परेशान थी बच्ची, फेफड़े में मिली ऐसी चीज कि डॉक्टर भी रह गए हैरान, बचाई जान
रहा होगा अलग-थलग
शोधकर्ताओं ने कहा कि इस नई प्रजाति का नाम ‘नस्ट्रेल’ रखा गया, जिसका कोर्सीकन बोली में अर्थ है “हमारा”। स्टडी के मुताबिक यह जीव लंबे समय तक अलग-थलग रहा होगा। इसकी लंबाई लगभग डेढ़ इंच होती है। इसका रंग भूरा होता है, कान लंबे होते हैं और चेहरे पर बाल होते हैं। रिसर्चर्स के मुताबिक ये चमगादड़ द्वीप के घने जंगलों में शिकार करते हैं। ये चट्टानों और चट्टानी इलाकों में रहते हैं। उन्होंने इसे बहुत दुर्लभ प्रजाति बताया।
ये भी पढ़ें-Vladimir Putin ने महिलाओं की नौकरी को लेकर दे डाली ऐसी सलाह, Russia में खुश हो जाएंगी वर्किंग गर्ल्स
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
2 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
3 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
4 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
5 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
7 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
15 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
17 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines