School Timings Changed: कड़ाके की ठंड की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ ही पेरेंट्स की टेंशन भी बढ़ गई है। सुबह-सुबह स्कूल जाने की टेंशन ने सिरदर्द बढ़ा दिया है। हालांकि इस बीच कई राज्यों के शिक्षा विभाग ने स्कूल खुलने का समय बदलकर थोड़ी राहत दी है। सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया।
मध्य प्रदेश में सुबह 10 बजे पहले नहीं खुलेंगे स्कूल
मध्य प्रदेश में अब स्कूल सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। शीतलहर को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 10 बजे से पहले कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। दो पारियों में चलने वाले स्कूल भी 10 बजे पहले ओपन नहीं होंगे। स्कूलों के समय का बदलाव का आदेश 20 जनवरी तक लागू रहेगा। मध्य प्रदेश के साथ ही कई अन्य राज्यों ने भी स्कूल खुलने का समय बदल दिया है।
चंडीगढ़ में सुबह 9.30 बजे पहले नहीं खुल सकते स्कूल
चंडीगढ़ में स्कूल खुलने का समय सुबह 9.30 बजे कर दिया गया है। पहले सरकारी स्कूल सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 बजे तक खुलते थे। जबकि पंजाब सरकार ने भी स्कूल खुलने का समय सुबह 10 बजे से कर दिया है। हालांकि विंटर वैकेशन नहीं बढ़ाया गया है।
वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां विंटर वैकेशन पांच दिनों तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। यानी दिल्ली में स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं हरियाणा में पहले ही स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया जा चुका है। यहां सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 9 बजे से खुलते हैं।
वहीं नोएडा के 8वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक के लिए बंद रहेंगे। जबकि 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला है। नोएडा में कक्षा 9 से 12 तक का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां सभी स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें: IMD Weather Forecast: आने वाली है आफत की बारिश, जानें ठंड से कब मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
17 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
38 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines