---विज्ञापन---

देश

IMD Weather Forecast: आने वाली है आफत की बारिश, जानें ठंड से कब मिलेगी राहत

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि उत्तर भारत को थोड़े दिनों में राहत मिल सकती है।

IMD Weather Forecast: देश के कई इलाकों में लगातार बढ़ रही ठंड ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शीतलहर और ठिठुरन के चलते लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं। ऐसे में अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आईएमडी ने कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि का अपडेट दिया है। हालांकि कुछ समय बाद लोगों को थोड़ी राहत भी मिल सकती है।

उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा और गंभीर सर्दी की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा और गंभीर सर्दी की स्थिति रहेगी। यह अगले 24 घंटों तक जारी रहेगी। हालांकि इसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आना शुरू हो जाएगी। यानी 10 दिसंबर के आसपास लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य आते हैं। यानी उत्तर भारत के लोगों को थोड़े और समय तक ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

पूर्वी राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 8 और 9 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में बिजली, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और छिटपुट तूफान की संभावना है। आईएमडी ने 9 जनवरी को पश्चिमी मध्य प्रदेश और 8 जनवरी को तमिलनाडु में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

---विज्ञापन---

इसके साथ ही आईएमडी ने कहा है कि 8 और 9 जनवरी को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। इस दौरान दृश्यता 50 मीटर से कम रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के कुछ इलाकों में 8 जनवरी को रात के समय घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है। इस दौरान दृश्यता 50 मीटर से कम रह सकती है। मौसम विभाग ने पंजाब में भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन रहने की संभावना जताई है।

---विज्ञापन---

हरियाणा और चंडीगढ़ में भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन

जबकि हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 8 जनवरी के दौरान भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन रह सकते हैं। घना से बहुत घना कोहरा रहने पर दृश्यता 50 मीटर से कम हो सकती है। देश की राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर से बहुत गंभीर ठंडे दिन होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान सोमवार सुबह 8:30 बजे तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 9 – 12°C दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, ये बारिश 115.6 से 204.4 मिमी के बीच हो सकती है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली से कितनी है लक्षद्वीप की दूरी, कितने पैसे में बन जाएगा काम? जानें पूरी डिटेल 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PM Modi के दौरे के बाद Google पर छाया लक्षद्वीप, टूटा पिछले 20 साल का रिकॉर्ड 

ये भी पढ़ें: PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर भारत सख्त, मालदीव के उच्चायुक्त को किया तलब 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मालदीव पर भारतीयों का गुस्सा नहीं हो रहा कम, अब EaseMyTrip ने भी उठाया यह बड़ा कदम 

ये भी पढ़ें: मालदीव के राजदूत को भारत ने जमकर सुनाया, कहा- तीनों मंत्रियों को बर्खास्त करो, निलंबन से काम नहीं चलेगा

First published on: Jan 08, 2024 07:09 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola