ठंड में बदला स्कूलों का समय, मध्य प्रदेश समेत किस राज्य में कितने बजे खुलेंगे स्कूल, देखें List

School Timings Changed: कई राज्यों में स्कूल खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है। सोमवार को मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया।

Delhi NCR Weather Forecast

सामान्य से ज्यादा ठंड परेशान कर सकती है।

विज्ञापन

School Timings Changed: कड़ाके की ठंड की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ ही पेरेंट्स की टेंशन भी बढ़ गई है। सुबह-सुबह स्कूल जाने की टेंशन ने सिरदर्द बढ़ा दिया है। हालांकि इस बीच कई राज्यों के शिक्षा विभाग ने स्कूल खुलने का समय बदलकर थोड़ी राहत दी है। सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया।

मध्य प्रदेश में सुबह 10 बजे पहले नहीं खुलेंगे स्कूल

मध्य प्रदेश में अब स्कूल सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। शीतलहर को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 10 बजे से पहले कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। दो पारियों में चलने वाले स्कूल भी 10 बजे पहले ओपन नहीं होंगे। स्कूलों के समय का बदलाव का आदेश 20 जनवरी तक लागू रहेगा। मध्य प्रदेश के साथ ही कई अन्य राज्यों ने भी स्कूल खुलने का समय बदल दिया है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ में सुबह 9.30 बजे पहले नहीं खुल सकते स्कूल

चंडीगढ़ में स्कूल खुलने का समय सुबह 9.30 बजे कर दिया गया है। पहले सरकारी स्कूल सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 बजे तक खुलते थे। जबकि पंजाब सरकार ने भी स्कूल खुलने का समय सुबह 10 बजे से कर दिया है। हालांकि विंटर वैकेशन नहीं बढ़ाया गया है।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां विंटर वैकेशन पांच दिनों तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। यानी दिल्ली में स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं हरियाणा में पहले ही स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया जा चुका है। यहां सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 9 बजे से खुलते हैं।

विज्ञापन

वहीं नोएडा के 8वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक के लिए बंद रहेंगे। जबकि 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदला है। नोएडा में कक्षा 9 से 12 तक का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां सभी स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ