School Closed Kanwar yatra 2024: सावन का महीना शुरू होते ही बच्चों की चांदी हो गई है। आमतौर पर छुट्टियां गर्मी और सर्दी के मौसम में मिलती हैं। मगर इस बार देश के कई जिलों में स्कूल बंद करने की घोषणा हो गई है। वहीं कुछ जगहों पर स्कूल के समय में बदलाव किए गए हैं। कांवड़ा यात्रा और भारी बारिश के कारण प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है।
7 दिन बंद रहेंगे स्कूल
उत्तर प्रदेश के चार जिलों में कांवड़ यात्रा के कारण स्कूल बंद रहेंगे। मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर और हापुड़ के डीएम ने 7 दिन का अवकाश घोषित किया है। 27 जुलाई से लेकर 2 अप्रैल तक चारों जिलों से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल के अलावा सभी मदरसों, डिग्री कॉलेज समेत तकनीकि संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
संडे को होगी पढ़ाई
यूपी प्रशासन के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते पर भयंकर जाम लगता है। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने-आने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए प्रशासन ने स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। वाराणसी, इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में सोमवार को भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगती है, इस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने स्कूल के समय में बदलाव किया है। साथ ही रविवार का साप्ताहिक अवकाश सोमवार को रखा गया है। रविवार को रोज की तरह स्कूल खुले रहेंगे।
उत्तराखंड में भी स्कूल बंद
यूपी के अलावा उत्तराखंड में भी 7 दिनों तक स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। हरिद्वार में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि 22 जुलाई से शुरू हुई ये कांवड़ यात्रा 6 अगस्त तक चलेगी। इसे लेकर कांवड़ा यात्रा के रूट पर सुरक्षा चाकचौबंद है। हालांकि राजधानी दिल्ली में स्कूल बंद करने की घोषणा नहीं की गई है।
बारिश से बंद हुए स्कूल
कई राज्यों में भारी बारिश के कारण स्कूलों में ताला लग गया है। हिमाचल प्रदेश में बरसात के चलते 22 जून से 29 जुलाई तक स्कूल बंद रखने की घोषणा की गई थी। हालांकि हिमाचल में अभी भी तेज बारिश का कहर जारी है। ऐसे में मुमकिन है कि स्कूल कुछ और दिनों तक बंद रखे जाएं।
यह भी पढ़ें- Bihar के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही दिलीप जयसवाल का बड़ा बयान, विधानसभा चुनाव पर कही ये बात
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines