Madhya Pradesh Election 2023: इस सीट पर बहुत रोचक था मुकाबला, 3 प्वाइंट में समझिए कौन बिगाड़ सकता है खेल?

Satna Madhya Pradesh Election Result 2023 LIVE News Updates: 2018 विधानसभा चुनाव में सतना सीट पर कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा (डब्बू) को 60,105 वोट मिले थे। बीजेपी के शंकर लाल तिवारी को 47,547 वोट मिले थे।

Madhya Pradesh Election Result 2023

Madhya Pradesh Election Result 2023: मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना कल यानी रविवार को होनी है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। विंध्य क्षेत्र की सतना विधानसभा सीट पर इसबार मुकाबला बहुत रोचक है। इस सीट पर बीजेपी ने अपने सांसद गणेश सिंह को मैदान में उतारा है। गणेश इस सीट से लगातार 4 बार सांसद है। पार्टी ने इस सीट से तीन बार के विधायक रहे शंकर लाल तिवारी को टिकट नहीं दिया। बता दें कि एमपी में बीजेपी ने इसबार सात सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था।

विज्ञापन

वहीं कांग्रेस पार्टी ने सिद्धार्थ कुशवाहा (डब्बू) को उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार भी सिद्धार्थ कुशवाहा ही यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्हें जीत भी मिली थी। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही रहा है। गणेश सिंह के समर्थक उन्हें उप मुख्यमंत्री का दावेदार भी मान रहे हैं।

विज्ञापन

त्रिकोणीय है मुकाबला

विज्ञापन

गणेश सिंह को बसपा उम्मीदवार रत्नाकर चतुर्वेदी ‘शिवा’ से भी टक्कर मिल रही है। जब बीजेपी ने गणेश सिंह को टिकट दिया तो बीजेपी जिला इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष रत्नाकर चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफ दे दिया और बसपा में शामिल हो गए। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें सतना से टिकट दे दिया। यह सीट यूपी से सटी हुई है इस वजह से बसपा का काफी प्रभाव है।

बताया जा रहा है कि सतना सीट पर जातिगत समीकरण बहुत मायने रखते हैं। इसी वजह से रत्नाकर चतुर्वेदी को भी काफी वोट मिलेंगे। बीजेपी और कांग्रेस ने ओबीसी को टिकट दिया है वहीं रत्नाकर ब्राह्मण समाज से हैं। रत्नाकर के बसपा से चुनावी मैदान में होने की वजह से यह सीट दिलचस्प हो गई है।

विज्ञापन

2018 में किसे मिले कितने वोट

सतना जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं। इसमें से अभी 4 पर बीजेपी और 3 पर कांग्रेस का कब्जा है। 2018 विधानसभा चुनाव में सतना सीट पर कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा (डब्बू) जीते थे जिन्हें 60,105 वोट मिले थे। बीजेपी के शंकर लाल तिवारी को 47,547 वोट मिले थे। वहीं बसपा के पुष्कर सिंह तोमर को 35,064 वोट मिले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ