स्किन टोन पर मुखर शारदा मुरलीधरन कौन? 'काले रंग' पर जिनका फेसबुक पोस्ट वायरल

केरल की मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन अपने रंग को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने काली त्वचा पर टिप्पणी करने वालों को करारा जवाब दिया है। तो आइए जानते हैं शारदा मुरलीधरन कौन हैं और पूरा माजरा क्या है?

sarada muraleedharan
विज्ञापन

केरल की मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन अपनी त्वचा के रंग को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर किसी ने उनकी स्किन टोन पर विवादित टिप्पणी की, जिस पर शारदा मुरलीधरन भी मुखर हो गईं। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। तो आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

स्किन टोन पर हुई टिप्पणी

शारदा मुरलीधरन को पिछले साल केरल का मुख्य सचिव बनाया गया था। इससे पहले शारदा के पति वेणुं मुख्य सचिव के पद पर थे। शारदा के अनुसार यह पोस्ट संभालने के बाद से ही उनकी तुलना उनके पति से का जाती थी। हालांकि स्किन टोन को लेकर की गई तुलना ने उन्हें अंदर तक हिलाकर रख दिया। यह देखकर उन्हें काफी दुख हुआ है।

विज्ञापन

शारदा ने शेयर किया पोस्ट

शारदा मुरलीधरन ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मेरे कामों की तुलना हमेशा मेरे पति से की जाती रही है। मगर अब मुझे एक दिलचस्प टिप्पणी सुनने को मिली है, जिसमें लिखा था कि मैं उतनी ही काली हूं, जितने मेरे पति गोरे हैं। शायद वक्त आ गया है कि मुझे मेरे कालेपन को स्वीकार करना होगा।

sarada murlidharan post

विज्ञापन

दिया करारा जवाब

शारदा मुरलीधरन ने सवाल पूछते हुए लिखा कि काले रंग को बदनाम क्यों किया जाता है? जब मैं 4 साल की थी तो मैंने अपनी मां से कहा था कि मुझे फिर से पेट में डालकर गोरी त्वचा के साथ पैदा करो, क्योंकि उनका मानना था कि केवल गोरा रंग ही सुंदर होता है। पर मैं बता दूं कि काला रंग सुंदर है और मुझे वो पसंद है।

कौन हैं शारदा मुरलीधरन?

बता दें कि शारदा मुरलीधरन 1990 बैच की UPSC टॉपर हैं। IAS बनने के बाद उन्हें मध्य प्रदेश कैडर मिला था। हालांकि वेणुं से शादी करने के बाद उन्हें केरल कैडर भेज दिया गया। शारदा और वेणुं के 2 बच्चे हैं। उनकी बेटी क्लासिकल डांसर और बेटा कार्टूनिस्ट है। केरल की चीफ सेकेट्री बनने से पहले शारदा लोकल सेल्फ डिपार्टमेंट में अतिरिक्त मुख्य सचिव रह चुकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ