Sanjeev Trivedi
Read More
---विज्ञापन---
नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली संसद में आज वक्तव्य देंगे। पिछले दिनों इस तरह की रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि ओली ने सत्ताधारी नेपाल-यूएमएल (Nepal-UML) पार्टी की बैठक में कहा था कि नेपाल में ‘राजशाही आंदोलन’ के पीछे भारत का हाथ है और भारत नेपाल में राजशाही की वापसी चाहता है। अब नेपाल-यूएमएल की तरफ से प्रेस रिलीज के अनुसार ओली के प्रस्तावित वक्तव्य से जुड़ी आशंका को खारिज किया गया है। इसके साथ ही दोनों देशों के प्रगाढ़ सांस्कृतिक संबंधों का हवाला भी दिया गया है।
ऐसे में नजरें प्रधानमंत्री ओली के आज के वक्तव्य पर हैं। पिछले कुछ समय से नेपाल में राजशाही की वापसी की मांग तेज हुई है। राजा ज्ञानेन्द्र देश भर में घूम रहे हैं और उन्हें समर्थन भी मिल रहा है। इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या राजा ज्ञानेंद्र को ओली सरकार द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- EID Holiday: भारत में ईद-उल-फितर की छुट्टी कब? सऊदी अरब में हुआ ऐलान
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।