महाकुंभ में वायरल हुई लड़की मोनालिसा को मणिपुर में हिंसा पर मूवी बनाने के लिए बतौर अभिनेत्री साइन करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। उन्हें रेप के आरोप में पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस केस में सनोज मिश्रा को बतौर डायरेक्टर साइन करने वाले प्रोड्यूसर मारुत सिंह की एंट्री हो गई है। उन्होंने सामने आकर इस मामले में एक ऑडियो बम फोड़ा है। सनोज मिश्रा की व्हाट्सऐप चैट को सार्वजनिक करके उसके काले कच्चे चिट्ठे खोल दिए हैं।
पहले पीड़िता ने मोनालिसा और उसके परिवार को रिसॉर्ट में ठहराने को लेकर विस्फोटक बयान दिया था। अब सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत शशांक फिल्म में सनोज मिश्रा को बतौर निर्देशक हायर करने वाले मारुत सिंह ने बड़े खुलासे किए हैं। मारुत सिंह ने दावा किया है कि पीड़िता पर बयान बदलने का दबाव डाला गया है। इसलिए वह अपनी कही बातों से पीछे हट रही है, जबकि सनोज मिश्रा की सच्चाई वही है, जो उसने पहले बताई थी।
मारुत सिंह ने किए यह सब खुलासे
मीडिया के सामने आकर मारुत सिंह ने बताया कि सनोज मिश्रा ने पीड़िता को लगातार प्रताड़ित किया। इस बात की पुष्टि पीड़िता ने खुद मारुत सिंह से व्हाट्सऐप पर चैट में और फोन पर बात करके स्वीकार की थी। मारुत सिंह ने इन विस्फोटक व्हाट्सऐप और फेसबुक चैट, रिकॉर्डिंग को भी मीडिया को दिखाया। साथ ही दावा किया है कि पीड़िता पर किसी प्रकार का दबाव डालकर उसके बयान को बदल गया है।
जबकि उक्त रिकॉर्डिंग में पीड़िता यह बात स्वीकार कर रही है कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उनके साथ संबंध बनाए। जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो उससे किनारा कर लिया और उसे अबॉर्शन कराने के लिए मजबूर किया। सनोज मिश्रा किसी को नहीं छोड़ता तो मोनालिसा क्या चीज है। वह उसे भी अपना शिकार बनाएगा। अभी वह उसे मूवी में साइन करने का लालच देकर अपने साथ मिलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब उसकी हरकतों का पर्दाफाश हो गया है। उसे किसी की जिंदगी खराब करने नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:19000 फीट ऊंचाई से धड़ाम गिरे नीचे और टूट गईं सांसें, आगरा में कैसे हुआ एयरफोर्स अफसर संग हादसा?
कौन है सनोज और क्या है मामला?
बता दें कि सनोज मिश्रा फिल्म डायरेक्टर हैं और उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। सनोज मिश्रा पर एक लड़की ने रेप करने, अबॉर्शन कराने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एक वीडियो सामने आया था, जिसमें लड़की सनोज पर आरोप लगाती नजर आई। वह सनोज को 5 साल से जानती है और इस वीडियो को आधार बनाकर वसीम रिज्वी ने सनोज के खिलाफ रेप केस दर्ज करा दिया।
पुलिस ने सनोज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, लेकिन लड़की अब अपने बयान से मुकर रही है और उसके नए बयान का वीडिया भी वायरल हुआ, लेकिन मामला आखिर में है क्या? यह तो पुलिस जांच में पता चलेगा, लेकिन सनोज जहां मोनालिसा को बतौर एक्ट्रेस साइन करने पर चर्चा में है, वहीं वह अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ की रिलीज होने से पहले लापता होने के कारण भी सुर्खियों में रहा था।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
27 mins ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
35 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines