Sanjay Raut on PM Modi Chhaava: छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी फिल्म छावा के बाद न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश में औरंगजेब को लेकर विवाद छिड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली में एक इवेंट के दौरान लोगों को यह फिल्म देखने की सलाह दी थी। ऐसे में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि अगर पीएम मोदी छावा देखने की सलाह दे रहे हैं तो उन्हें गोलवाकर गुरुजी का भी खुलकर विरोध करना चाहिए।
पीएम मोदी ने 9 फिल्मों की ब्रांडिंग की
मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की क्या विचारधारा है? यह कोई नहीं बता सकता है। मगर हम वीर सावरकर में यकीन रखते हैं। आमतौर पर फिल्में बनती हैं तो एक्टर और डायरेक्टर सच बताने की कोशिश करते हैं। पिछले 10 सालों में जो भी फिल्में बनी हैं, पीएम मोदी ने उनमें से 9 फिल्मों की ब्रांडिंग की है।
यह भी पढ़ें- झारखंड में होली पर हिंसा के बाद अब कैसे हालात? गिरिडीह में भिड़े थे दो समुदाय
छावा देख भावुक हुए लोग
संजय राउत ने 9 फिल्मों की लिस्ट गिनाते हुए कहा कि इस फेहरिस्त में कश्मीर फाइल्स से लेकर ताशकंत फाइल्स, छावा और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जीवन पर बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर जैसी फिल्में शामिल हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म छावा की बात करें तो फिल्म का क्लाइमेक्स देखने के बाद कई लोग इमोशनल हो गए।
गोलवाकर का विरोध करें पीएम मोदी
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा कि छावा फिल्म के निर्माण में मोदी जी या उनकी पार्टी का कोई योगदान नहीं था। मगर फिल्म के अंत को लेकर लोग इमोशनल थे, तो मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि एक राजनेता के रूप में अपनी छलांग मार दी। मोदी जी ने जनता से छावा फिल्म देखने की अपील की। मगर ऐसा करने से पहले उन्हें गोलवाकर जी का निषेध करना चाहिए था।
यह भी पढ़ें- ‘मुस्लिम कायर नहीं…भागेंगे क्यों’? ओवैसी ने BJP नेताओं पर किया पलटवार, जानें क्या कहा?
संबंधित खबरें
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
51 mins agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
2 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
3 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
3 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
3 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
4 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
6 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
6 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines