---विज्ञापन---

देश angle-right

झारखंड में होली पर हिंसा के बाद अब कैसे हालात? गिरिडीह में भिड़े थे दो समुदाय

झारखंड में होली जुलूस के दौरान बीते दिन हिंसा भड़क गई। इस हिंसा ने आगजनी का रूप ले लिया। कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। तो आइए जानते हैं अभी गिरिडीह में कैसे हालात हैं?

---विज्ञापन---

Jharkhand Violence Latest Update: बीते दिन होली का पर्व पूरे देश में काफी धूमधाम से मनाया गया। इसी दिन रमजान का दूसरा जुमा भी था, जिसे लेकर पूरे देश की पुलिस हाई अलर्ट पर थी। हालांकि होली और जुमे के बीच झारखंड में हालात बिगड़ गए। गिरिडीह में अचानक दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई। तो आइए जानते हैं अब गिरिडीह में क्या हालात हैं?

क्यों शुरू हुई हिंसा?

दरअसल गिरिडीह में होली का जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने जुलूस का विरोध किया और इसके गुजरने पर रोक लगा दी गई। इसे लेकर दोनों के बीच हिंसक झड़पें होने लगीं और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। हिंसा इतनी बढ़ी कि कई कारों और बाइकों में आग लगा दी गई। इसी के साथ 3 दुकानें भी आग के हवाले कर दी गईं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘हिंदी का विरोध तो डब फिल्में बनाकर लाभ क्यों?’डिप्टी CM पवन कल्याण का नेताओं पर तंज

---विज्ञापन---

SDM ने दी जानकारी

गिरिडीह के SDM अभिषेक रंजन का कहना है कि यहां पर स्थिति अब नियंत्रण में है। सबकुछ शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। बीते दिन हिंसा की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंची। मजिस्ट्रेट भी तुरंत अपने बल के साथ पहुंच गए। स्थिति को तुरंत ही काबू में कर लिया गया था। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और सबकुछ नॉर्मल हो गया है।

---विज्ञापन---

क्या बोलीं DDC?

हिंसा पर बयान देते हुए गिरिडीह की DDC स्मिता कुमारी का कहना है कि हिंसा के बारे में पता चलने के फौरन बाद मजिस्ट्रेट ने आदेश दे दिया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई और सभी चीजों पर नजर रखी जा रही है। अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

---विज्ञापन---

मामले की जांच जारी

गिरिडीह की डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर स्मिता कुमारी ने बताया कि होली समारोह के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की थी। उन्होंने कई गाड़ियों में आग लगा दी। घटना का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में आदिवासी समाज ने खेली पानी से होली, जानें क्या है इसके पीछे की वजह?

First published on: Mar 15, 2025 10:13 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola