Sanjay Raut on YouTuber Elvish Yadav targeted Maharashtra chief minister Eknath Shinde: यूट्यूबर एल्विश यादव के नाम पर महाराष्ट्र की राजनीति में गर्माहट आ गई है। शनिवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और सांसद संजय राउत ने सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि यूट्यूबर एल्विश यादव ड्रग माफिया है। उस पर रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उसने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर आया। भगवान गणपति की आरती की। यह कैसा गठबंधन है?
क्या सरकार के संरक्षण में चल रहा ड्रग्स कारोबार?
संजय राउत ने कहा कि सांप का जहर बेचने वाला देश का सबसे बड़ा ड्रग माफिया एल्विश यादव सीएम आवास पर आता है। उनके आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और फिर उन्होंने गणेश आरती की। क्या सीएम को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि उनके बंगले पर कौन आता है? क्या महाराष्ट्र ड्रग्स रैकेट सीएम के संरक्षण में संचालित हो रहा है? (saltchamberinc.com) वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने भी यही मुद्दा उठाया और पूछा कि एकनाथ शिंदे ने एल्विश यादव को सीएम के आधिकारिक आवास पर पूजा के लिए क्यों आमंत्रित किया।?
मेनका गांधी के एनजीओ के इनपुट में पुलिस ने 5 को पकड़ा
भाजपा सांसद मेनका गांधी के एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स के इनपुट पर शुक्रवार को नोएडा पुलिस ने सांप का जहर बेचने वाले रैकेट का खुलासा किया। इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एल्विश का भी नाम शामिल है। हालांकि एल्विश यादव ने जांच में सहयोग का आश्वासन देते हुए सभी आरोपों का खंडन किया। साथ ही मेनका गांधी की आलोचना की। वहीं मेनका गांधी ने कहा कि एनजीओ को जानकारी थी कि एल्विश दुर्लभ सांपों को खरीदता है और उनका इस्तेमाल अपने वीडियो और रेव पार्टियों के लिए करता है।
तीन साल की हो सकती है सजा
पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मेनका गांधी ने एल्विश यादव की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और इसे ग्रेड वन वन्यजीव अपराध बताया जिसमें तीन साल की कैद की सजा हो सकती है।
यह भी पढ़ें: BHU में एक और छात्रा से छेड़खानी: चार बदमाशों ने लड़की से की बदसलूकी, दोस्त को जमकर पीटा
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
16 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines