संदेशखाली में फिर CBI की रेड, विदेशी हथियार और गोला-बारूद किया बरामद

Sandeshkhali CBI raid: सीबीआई ने संदेशखाली में फिर रेड कर बड़ी संख्या में हथियारों की बरामदगी की है। अभी तलाशी अभियान जारी है। इस दौरान सीबीआई को और भी चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। एक अधिकारी की ओर से बताया गया है कि अभी कार्रवाई जारी है। मामले में और भी चीजें सामने आनी बाकी हैं।

CBI

CBI (File Photo)

विज्ञापन

West Bengal Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक बार फिर सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। छापामारी में सीबीआई के हाथ चौंकाने वाले सबूत लगे हैं। विदेशी हथियार और गोला-बारूद भी टीम की ओर से बरामद किया गया है।

विज्ञापन

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी की ओर से छापेमारी की जानकारी दी गई है। अधिकारी ने बताया कि ये छापामारी ईडी के अधिकारियों पर किए गए हमले के बाद हुई है। तलाशी के दौरान यहां से विदेशी पिस्तौल, हथियार और गोला बारूद मिला है। सीबीआई की ओर से 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप है। ये लोग प्रभावशाली रहे हैं। जिनके खिलाफ पीड़ित परिवार की महिलाओं ने आरोप लगाए थे।

शाहजहां के उकसाने पर भीड़ ने किया हमला

आरोपों के मुताबिक ईडी के अधिकारियों पर टीएमसी नेता शाहजहां शेख की उकसाई भीड़ ने हमला किया था। मामला 5 जनवरी का है। ईडी की टीम राशन घोटाले के मामले में शेख के परिसर पर सुंदरबन की सीमा से लगे नदी डेल्टा इलाके में जांच के लिए गई थी। वहीं, सीबीआई को संदेशखाली में बड़ी संख्या में हथियारों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। शुक्रवार सुबह ही टीम द्वारा जांच शुरू की गई। जिसके बाद टीम को यहां से हथियार मिले।

विज्ञापन

हमले के मामले में 3 एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश कोलकाता हाई कोर्ट की ओर से दिए गए थे। नजात पुलिस स्टेशन में कार्रवाई के बाद 29 लोगों को भी अरेस्ट किया गया था। बताया जाता है कि हमले में एक हजार लोग शामिल थे। जिसमें 3 ईडी अधिकारी घायल हो गए थे। मामले में एजेंसी ने बशीरहाट के एसपी को शिकायत की थी। ममता सरकार को भी मामले में खूब घेरा गया था।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ