Sandeep Kumar Valmiki Profile: आम आदमी पार्टी के बाद बीजेपी ने भी संदीप कुमार वाल्मीकि को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बीजेपी ने उन पर तथ्य छिपाने के आरोप लगाया है। संदीप का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले संदीप आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने। सीडी कांड के बाद AAP से निकाले गए संदीप वाल्मीकि ने खुद की पार्टी बनाई और फिर बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी ज्वॉइन करने के 6 घंटों में ही संदीप को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
AAP से जीते चुनाव
हरियाणा के सोनीपत से ताल्लुक रखने वाले संदीप कुमार 2015 में सियासी गलियारों का जाना-माना चेहरा बन गए, जब उन्होंने विधानसभा चुनाव में 5 बार के कांग्रेस विधायक जय किशन को मात दे दी। सीएम केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली सरकार में मंत्री बना दिया। संदीप कुमार को दिल्ली का महिला और बाल विकास मंत्री बनाया गया।
यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप से सेबी चीफ माधबी का कनेक्शन? हिंडनबर्ग के दावे पर कांग्रेस का रिएक्शन, 10 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला
रोज पत्नी के पैर छूता हूं- संदीप
सोनीपत के सरग्थल गांव से ताल्लुक रखने वाले संदीप कुमार ने 2004 में दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। 2009 में मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से उन्होंने कानून में डिग्री हासिल की। संदीप कुमार सरकारी स्कूल पर अपनी पत्नी का नाम लिखवाने को लेकर भी चर्चा में आए थे, इसे लेकर सीएम केजरीवाल ने उनकी खिंचाई की थी। 8 मार्च 2015 को संदीप कुमार का एक बयान वायरल हो गया। इंटरनेशनल वूमन डे पर उन्होंने कहा वो दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज में अपनी पत्नी रितु से पहली बार मिले थे। 8 साल पहले दोनों ने शादी रचाई और तब से लेकर आज तक वो हर दिन अपनी पत्नी के पैर छूते हैं।
सीडी कांड हुआ वायरल
दिल्ली सरकार में मंत्री रहते हुए संदीप कुमार वाल्मीकि का सीडी कांड वायरल हो गया। दरअसल संदीप से जुड़ा एक सेक्स टेप सामने आया था। जिसमें आपत्तीजनक चीजें मौजूद थीं। 2016 में राशन कार्ड बनाने को लेकर एक महिला ने भी संदीप पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस सीडी कांड के बाद AAP ने ना सिर्फ संदीप को मंत्री पद से हटा दिया बल्कि उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सीडी कांड पर सफाई पेश करते हुए संदीप कुमार ने कहा कि दलित समुदाय से हैं। ऐसे में उन्हें बदनाम करने के लिए ये साजिश रची गई है।
नई पार्टी की रखी नींव
जून 2021 में संदीप कुमार ने अपनी खुद की पार्टी बनाई। इस पार्टी का नाम कीर्ति किसान शेर-ए-पंजाब रखा गया। संदीप की पार्टी को कुछ खास पहचान नहीं मिली। बीते दिन उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की। इस बात को छह घंटे भी नहीं बीते थे कि बीजेपी की हरियाणा विंग ने उन्हें निष्कासित करने का फरमान सुना दिया।
यह भी पढ़ें- एक बड़ी दिक्कत सुलझाने के लिए वैज्ञानिकों ने प्लेन में कर दिए छेद! कितनी काम आई ये ट्रिक?
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
1 hr agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
4 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
4 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
5 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
5 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines