---विज्ञापन---

Bihar: अयोध्या में मुंडवाया सिर, सरयू में उतारी पगड़ी; रामलला के धाम पहुंचे सम्राट ने क्यों तोड़ा संकल्प?

Bihar Deputy CM Samrat Choudhary News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लंबे इंतजार के बाद अपनी पगड़ी उतार ली है। 21 महीने पहले सम्राट ने नीतीश कुमार को सीएम पद से हटाने की शपथ लेते हुए मुरेठा बांधा था।

Bihar Deputy CM Samrat Choudhary: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी उतार दी है। सम्राट चौधरी ने अयोध्या की सरयू नदी में डुबकी लगाते हुए अपना मुरेठा खोला। साथ ही अयोध्या में ही उन्होंने अपना सिर भी मुंडवा दिया है। सम्राट चौधरी के नए अवतार ने हर किसी को चौंका दिया है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाने के लिए ये मुरैठा बांधा था। 21 महीने बाद क्या सम्राट का संकल्प पूरा हो गया? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

अयोध्या में सम्राट ने लगाई आस्था की डुबकी

सम्राट चौधरी मंगलवार को अपने पूरे काफिले के साथ पटना से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। वहीं आज यानी बुधवार की सुबह सम्राट ने सरयू में स्नान किया। इस दौरान पूरे सरयू घाट पर जय श्री राम का नारा गूंजने लगा था। आसपास मौजूद लोग जोर-जोर से जय श्री राम बोल रहे थे। तभी सरयू में डुबकी लगाते हुए सम्राट चौधरी ने अपना मुरेठा खोल दिया। इसके अलावा सम्राट चौधरी ने अयोध्या में मुंडन भी करवाया है। उन्होंने अपने बाल भगवान राम के धाम में दान दे दिए हैं।

---विज्ञापन---

सम्राट ने शेयर की तस्वीरें

अयोध्या से सरयू स्नान करते हुए सम्राट चौधरी ने तस्वीरें भी शेयर की हैं। सम्राट ने ट्वीट करते हुए रामायण की चौपाई लिखी। साथ ही उन्होंने कहा कि आज सुबह अयोध्या धाम में पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाई और हमारे इष्ट प्रभु श्रीराम को स्तुति कर मुरेठा खोला।

---विज्ञापन---

भक्ती में लीन हुए सम्राट

सरयू में स्नान करने के बाद सम्राट चौधरी ने राम मंदिर में माथा टेका। इसी के साथ उन्होंने हनुमान गढ़ी के भी दर्शन किए हैं। सम्राट का अयोध्या में भव्य स्वागत हुआ है, जिसकी झलक उनके एक वीडियो में देखी जा सकती है। मंदिर की ओर जा रहे सम्राट पीले वस्त्र और माथे पर बड़ा सा टीका लगाए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सम्राट के पीछे भक्तों का हुजूम भी मौजूद है।

---विज्ञापन---

सम्राट ने क्यों पहना था मुरेठा?

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सितंबर 2022 में एक संकल्प लेते हुए मुरेठा बांधा था। दरअसल उस दौरान बिहार में नीतीश कुमार आरजेडी के साथ गठबंधन में थे। नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री थे और तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री। उस समय सम्राट चौधरी ने संकल्प के साथ मुरेठा बांधा था कि जब तक वो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाते, वो ये पगड़ी नहीं खोलेंगे। हालांकि बाद में नीतीश ने पाला बदलते हुए बीजेपी से हाथ मिला लिया। नीतीश कुमार आज भी बिहार के मुख्यमंत्री हैं मगर डिप्टी सीएम का पद अब सम्राट चौधरी के पास है।

---विज्ञापन---

विपक्ष ने साधा निशाना

सम्राट चौधरी के मुरेठा खोलने को लेकर विपक्षी दलों में भी बयानबाजी शुरू हो गई है। आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने सम्राट से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि सम्राट को अपना संकल्प तोड़ते हुए पगड़ी खोलनी पड़ गई है। क्या सत्ता की लालच में बीजेपी नीतीश कुमार के सामने पूरी तरह से नतमस्तक हो चुकी है?

यह भी पढ़ें- अमरनाथ से आ रही बस का ब्रेक फेल, चलती बस से कूदे लोग, 10 घायल, देखें Video

---विज्ञापन---

 

First published on: Jul 03, 2024 10:04 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola