---विज्ञापन---

देश angle-right

जुमे की नमाज के लिए होली पर लगेगा ब्रेक! CO अनुज चौधरी ने बताया संभल में कैसे हैं हालात?

होली के पर्व पर संभल का माहौल कैसा है? हर कोई यही जानने को बेताब है। संभल में कई सालों बाद धूमधाम से होली खेली गई है। मगर एडवाइजरी के अनुसार 2:30 बजे के बाद होली पर ब्रेक लग सकता है।

---विज्ञापन---

Sambhal Holi Celebration Friday Prayers: होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि होली को लेकर पिछले कुछ दिनों से देश में बहस चल रही थी। जुमे की नमाज के लिए कुछ देर तक होली पर ब्रेक लगाने की बात कही गई थी। इसी बीच सभी की नजरें संभल पर टिकी हैं। संभल से लेकर शाहजहांपुर तक कई मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है। तो आइए देखते हैं संभल में होली कैसे मनाई जा रही है?

पुलिस की तैनाती

आज सुबह होली की शुरुआत के साथ ही संभल से कई वीडियो सामने आ रहे हैं। संभल के संवेदनशील इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- DMK का वॉकआउट, BJP ने किया बहिष्कार; तमिलनाडु बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत

---विज्ञापन---

होली का हुजूम

इसी बीच संभल से एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युवाओं का भारी हुजूम देखने को मिल रहा है। होली का रंगोत्सव मनाते हुए लोग गलियों से गुजर रहे हैं। सुबह से विरान पड़ी संभल की गलियों में अब होली का हुजूम नजर आ रहा है।

---विज्ञापन---

प्रशासन की एडवाइजरी

हालांकि संभल में जुमे की नमाज का भी समय हो चला है। होली से पहले संभल प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए होली खेलने के लिए 2:30 बजे तक का समय निर्धारित किया था। पुलिसकर्मी संभल में कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एडवाइजरी के अनुसार संभल में 2:30 बजे के बाद होली पर ब्रेक लग सकता है।

क्या बोले CO अनुज चौधरी?

संभल के CO अनुज चौधरी का कहना है कि हालात पूरी तरह से शांतिपूर्ण बने हुए हैं। नमाज हमेशा की तरह समय पर संपन्न करवाई जाएगी।

---विज्ञापन---

शाही मस्जिद में पहुंचे नमाजी

होली के बीच संभल की शाही जामा मस्जिद में नमाजियों की एंट्री होने लगी है। रमजान के पाक महीने में सभी जुमे की नमाज अदा करने की तैयारी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

अलीगढ़ में पढ़ी जा रही नमाज

यूपी के अलीगढ़ में जुमे की नमाज शुरू हो चुकी है। रमजान के पाक महीने में अलीगढ़ की जामा मस्जिद पर कई नमाजी नमाज पढ़ते हुए नजर आए हैं।

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी रहीम बख्श ओतसागर मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ी गई।

---विज्ञापन---


यह भी पढें- रुपए के प्रतीक (₹) को डिजाइन करने वाले शख्स कौन? कब और कहां किया था पेश

First published on: Mar 14, 2025 02:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola