DMK का वॉकआउट, BJP ने किया बहिष्कार; तमिलनाडु बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत

तमिलनाडु में बजट सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई है। DMK और BJP ने पहले ही दिन विधानसभा में हंगामा खड़ा कर दिया है। DMK ने सदन से वाकआउट कर लिया तो वहीं BJP ने भी कार्रवाई का बहिष्कार कर दिया है।

Tamilnadu Budget Session 2025 Latest Update Rupees Controversy

Tamilnadu Budget Session 2025 Latest Update Rupees Controversy: तमिलनाडु में रुपए के चिन्ह को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बजट सत्र के पहले ही दिन विधानसभा में हंगामा देखने को मिला है। जहां सत्ताधारी पार्टी DMK ने सदन की कार्रवाई से वाकआउट कर दिया तो वहीं BJP पूरी तरह से सदन की कार्रवाई का बहिष्कार कर दिया।

DMK ने क्यों किया वॉकआउट?

आज यानी 14 मार्च को तमिलनाडु सरकार के बजट सत्र की शुरुआत हुई है। मगर पहले ही दिन विधानसभा में पक्ष और विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। DMK का आरोप है कि सरकार 1000 करोड़ रुपए के लिए स्कैम की जिम्मेदारी नहीं ले रही है। वहीं बीजेपी ने रुपए के प्रतीक को बदलने पर सवाल खड़े किए हैं।ॉ

BJP का आरोप

बीजेपी का कहना है कि तमिलनाडु सरकार ने रुपए का प्रतीक बदलकर न सिर्फ संविधान बल्कि रुपए का भी अपमान किया है। बीजेपी के विधायकों की मानें तो स्टालिन सरकार केंद्र से तालमेल की बजाए विरोधाभास का रवैया अपना रही है, जो ठीक नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने रुपए के प्रतीक (₹) को बदल दिया है। इसकी जगह पर नया लोगो जारी किया जा रहा है, जो कि तमिल अक्षर से शुरू होता है। इसे लेकर न सिर्फ तमिलनाडु बल्कि पूरे देश में हड़कंप मच गया है। स्टालिन सरकार ने हिन्दी भाषा का विरोध करते हुए यह फैसला लिया है। रुपए का नया तमिल चिन्ह बजट में पेश किया जाएगा। इसे लेकर हंगामा तेज हो गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ