Abu Azmi son Abu Farhan Azmi Detained by Goa Police: महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी अपने विवादित बयानों के चलते मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इसी बीच उनके बिजनेसमैन बेटे अबू फरहान आजमी को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि गोवा के दो स्थानीय लोगों के साथ उनकी गाड़ी चलाने के तरीके को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा पुलिस ने न्यूटन सुपर मार्केट कैंडोलिम में सार्वजनिक रूप से हुई मारपीट के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
क्या है पूरा मामला?
गोवा पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उनके कंट्रोल रूम को सोमवार रात 11.12 बजे एक कॉल आई। जिसमें बताया गया कि कैंडोलिम (उत्तरी गोवा जिला) के एक सुपर मार्केट में झगड़ा हो रहा है। कलांगुट पुलिस थाना के इंस्पेक्टर परेश नाइक ने बताया कि झगड़े के दौरान अबू फरहान आजमी ने कहा कि उसके पास लाइसेंसी बंदूक है। पुलिस के मुताबिक, यह विवाद तब हुआ जब वे सुपरमार्केट के पास मुड़े।आजमी मर्सिडीज एसयूवी में जा रहे थे और जब वे सुपरमार्केट के पास मुड़े तो उनके पीछे एक गाड़ी में सवार दो स्थानीय लोगों ने आजमी से बहस की। उनका दावा था कि लेन बदलते समय उनकी कार ने बिना इंडिकेटर का इस्तेमाल किए मोड़ लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्ति कार्निवल में भाग लेकर लौट रहे थे।
शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज
गोवा पुलिस ने फरहान आजमी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने और शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामला बीएनएस की धारा 194 (दंगा-फसाद का अपराध) के तहत दर्ज किया गया है। बता दें कि अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी रेस्तारां बिजनेस से जुड़े कारोबारी और बॉलीबुड अभिनेत्री आयशा टाकिया के पति हैं।
दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराने से किया इनकार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि दो समूहों के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। पुलिस विज्ञप्ति के मुताबिक, झगड़े में शामिल दोनों पक्षों को बाद में कलांगुट पुलिस थाना लाया गया और उन्हें शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। लेकिन, दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।
मेडिकल टेस्ट कराने से किया इनकार
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रोटोकॉल के तहत उन्हें मापुसा जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया। लेकिन उन्होंने मेडिकल टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह कलांगुट पुलिस ने सभी आरोपियों के बयान दर्ज किए। बयान में कहा गया है कि चूंकि ये लोग सार्वजनिक जगह पर झगड़ा कर रहे थे और शांति भंग कर रहे थे, इसलिए कलांगुट पुलिस थाना ने सरकार की ओर से पीएसआई परेश सिनारी की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की है।
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
57 mins agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
1 hr agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
4 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
5 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
6 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines