---विज्ञापन---

कौन हैं सपा के राष्ट्रीय महासचिव आबिद रजा? जो अखिलेश से नाराज, पीएम मोदी के मुरीद

Samajwadi Party Leader Abid Raza Khan: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीस महासचिव आबिद रजा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया। आबिद रजा ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे।

---विज्ञापन---

Who is Samajwadi Party Leader Abid Raza Khan in Hindi: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन से जुड़ी कई पार्टियों को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के बाद यूपी में भी कई नेता गठबंधन को झटका दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब एक और नेता का नाम सुर्खियों में है। समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेता और राष्ट्रीय महासचिव आबिद रजा के सुर भी बदले-बदले से सुनाई पड़ रहे हैं।

पीएम मोदी के मुरीद 

आबिद रजा ने गुरुवार को पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजा समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज नजर आए। कहीं न कहीं उनकी ये नाराजगी लोकसभा चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियों को कम टिकट देने पर थी। रजा ने कहा कि सपा का नेतृत्व दिशाहीन हो चुका है।

---विज्ञापन---

सिर्फ फोटोसेशन तक ही सीमित रह गया गठबंधन

इसके साथ ही रजा ने महागठबंधन पर कमजोर होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह न तो हिंदू और न ही मुस्लिमों को अपना बना पा रहा है। यह सिर्फ फोटोसेशन तक ही सीमित रह गया है। रजा ने इसके साथ ही पिछले लोकसभा चुनावों को याद करते हुए कहा- स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने भरी लोकसभा में कहा था कि नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे। कुछ वैसी ही स्थिति आज भी है। मैं कह रहा हूं कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

कौन हैं आबिद रजा खान? 

आबिद रजा खान उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। करीब 8 साल पहले भी समाजवादी पार्टी ने उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कार्रवाई की थी। खास बात यह है कि आबिद रजा पिछले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। दिसंबर 2022 में वे एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।

---विज्ञापन---

क्यों नाराज हैं आबिद रजा?

माना जा रहा है कि आबिद रजा आंवला सीट से नीरज मौर्य को टिकट देने पर नाराज हैं। पूर्व विधायक आबिद रजा इस सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। आबिद रजा को सलीम शेरवानी का करीबी माना जाता है। जो सपा का राष्ट्रीय महासचिव पद छोड़ चुके हैं।

आपको बता दें कि सपा, बसपा और कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति बन गई है। यहां करीब 200 नेता बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों में सपा और कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सपा के बाद अब AAP के साथ गठबंधन तय, दिल्ली की इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

First published on: Feb 22, 2024 09:46 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola