---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

सपा के बाद अब AAP के साथ गठबंधन तय, दिल्ली की इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Congress AAP Alliance: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। चार सीटों पर कांग्रेस और तीन सीटों पर AAP चुनाव लड़ेगी। इससे पहले, 21 फरवरी को यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ था।

---विज्ञापन---

Congress AAP Alliance Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। AAP और कांग्रेस के बीच 4- 3 के फार्मूला पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही गुजरात और हरियाणा की लोकसभा सीटों को लेकर भी समझौता हुआ है।

---विज्ञापन---

4-3 के फार्मूला पर बनी सहमति

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पिछली बार दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। इन उम्मीदवारों में गौतम गंभीर, मनोज तिवारी और हंस राज हंस भी शामिल हैं।

दिल्ली के सभी 7 सांसद

---विज्ञापन---

1- पश्चिमी दिल्ली- प्रवेश साहिब सिंह वर्मा

2- पूर्वी दिल्ली- गौतम गंभीर

---विज्ञापन---

3- उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी

4- नई दिल्ली- मीनाक्षी लेखी

---विज्ञापन---

5- उत्तर पश्चिमी दिल्ली- हंस राज हंस

6- दक्षिण दिल्ली- रमेश बिधूड़ी

---विज्ञापन---

7- चांदनी चौक- डॉ. हर्षवर्धन

यह भी पढ़ें: बीजेपी का गढ़ है खजुराहो, क्या ‘साइकिल’ को मिलेगा जनता के ‘हाथ’ का सहारा?

---विज्ञापन---

दिल्ली में कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव?

बताया जा रहा है कि AAP नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक से चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही, कांग्रेस ने AAP को हरियाणा में एक और गुजरात में दो सीट दी है।

---विज्ञापन---

यूपी में सपा के साथ गठबंधन

इससे पहले, यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने में कांग्रेस कामयाब रही। यहां कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन सीटों में अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, प्रयागराज और सीतापुर जैसी सीटें भी शामिल हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी के चुनाव लड़ने को लेकर भी दोनों दलों में सहमति बनी है। इससे पहले, 2019 में सपा ने बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यूपी में किन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? देखें पूरी List

---विज्ञापन---

First published on: Feb 22, 2024 11:56 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola