PM Modi Prediction Video On Sam Pitroda : लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने अपने विवादित बयानों को लेकर पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें एक बार फिर ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसे लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को पीएम मोदी के इंटरव्यू का एक पुराना वीडियो शेयर किया।
भाजपा ने शेयर किया प्रधानमंत्री का वीडियो
बीजेपी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा कि जैसा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले ही अनुमान लगाया था कि सैम पित्रोदा को कांग्रेस द्वारा हटाया जाना महज एक चुनावी हथकंडा है। अब उन्हें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में फिर से बहाल कर दिया गया है, जिससे कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं का पाखंड उजागर हो गया है।
यह भी पढ़ें : PM मोदी के ‘योग’ से नीतीश-नायडू गायब! क्या NDA के सहयोगियों ने बनाई योग दिवस से दूरी
जानें पीएम मोदी ने क्या की थी भविष्यवाणी
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे कभी-कभी ऐसा लगता है कि पार्टी योजना बनाकर ऐसे लोगों के जरिए शिगूफे छोड़ती है। मुझे ऐसा नहीं लगता है कि वे अपनी मर्जी से ऐसा करते होंगे। कुछ दिन हो-हल्का होने के बाद वे पार्टी से निकल जाते हैं और फिर पार्टी की मुख्य धारा में वापस लौट आते हैं। जैसे सैम पित्रोदा हैं, अभी उनसे इस्तीफा दिला दिया गया और फिर कुछ दिनों के बाद उन्हें पद मिल जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह कांग्रेस की रणनीति है, जिसमें भ्रम फैलाने, माहौल बदलने, नए-नए मुद्दे जोड़ने की कोशिश करती रहती है।
यह भी पढ़ें : गर्मजोशी से पीएम मोदी-राहुल गांधी ने मिलाया हाथ, ओम बिरला को आसन तक लेकर गए, Video
सैम पित्रोदा ने क्या दिया था विवादित बयान?
लोकसभा चुनाव के दौरान सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में पूर्वी भारत में रहने वाले लोगों की तुलना चीनी, पश्चिमी लोगों की तुलना अरब, उत्तर में रहने वाले लोगों की तुलना गोरों, दक्षिणी लोगों की तुलना अफ्रीका से की थी। कांग्रेस ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया था। इसकी वजह से उन्हें 8 मई को भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
2 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
3 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
5 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
5 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
5 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
6 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
7 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
7 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
9 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines