हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sam Pitroda का मोबाइल-लैपटॉप सब हैक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को हैकर्स ने धमकाया

Sam Pitroda Server Hacked: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का मोबाइल, लैपटॉप समेत पूरा सर्वर हैक हो गया है। सैम पित्रोदा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हैकर्स उन्हें धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
सैम पित्रोदा

Sam Pitroda Server Hacked: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा का सर्वर किसी ने हैक कर लिया है। इसकी जानकारी खुद सैम पित्रोदा ने सोशल मीडिया पर दी है। सैम पित्रोदा का कहना है कि हैकर्स ने चेतावनी जारी करते हुए पैसों की मांग की है। हैकर्स ने क्रिप्टोकरंसी में पैसे मांगे हैं।

हैकर्स ने दी धमकी

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने न्यूज एजेंसी ANI को ईमेल में बताया कि मैं आपका ध्यान एक गंभीर मुद्दे पर केंद्रित करना चाहता हूं। मेरा लैपटॉप, स्मार्टफोन और सर्वर हैक हो गया है। पिछले कई हफ्तों से मुझे इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। हैकर्स ने मुझे धमकी दी है कि अगर मैंने उन्हें क्रिप्टोकरंसी के रूप में ढेर सारे पैसे नहीं दिए, तो वो मेरी छवि बर्बाद कर देंगे। सैम पित्रोदा ने बताया कि हैकर्स ने धमकी देते हुए करोड़ों रुपयों की मांग की है। उनका कहना है कि अगर मैंने उन्हें पैसे नहीं दिए तो वो मेरे खिलाफ फेक न्यूज फैलाएंगे और मेरी छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- 0 डिग्री से नीचे तापमान, जमने लगे झरने और नाले, जानें देश के किस राज्य में हाड़ कंपा रही ठंड?

सैम पित्रोदा ने दी चेतावनी

सैम पित्रोदा ने आगे कहा कि अगर आपको मुझसे जुड़ा कोई भी ईमेल या मैसेज मिलता है, तो उस पर क्लिक न करें। ये हैकर्स की चाल हो सकती है। किसी भी लिंक पर क्लिक करके कोई चीज डाउनलोड करने की कोशिश न करें। इस लिंक में वायरस हो सकता है। इससे आपका डिवाइस भी हैक हो सकता है।

शिकागो पहुंचते ही लेंगे एक्शन

सैम पित्रोदा ने बताया कि अभी वो अमेरिका से बाहर हैं, लेकिन शिकागो वापस लौटते ही वो इस पर एक्शन लेंगे। सैम पित्रोदा ने कहा कि शिकागो पहुंचते ही वो पुराने हार्डवेयर को फेंकते हुए सारे सॉफ्टवेयर अपडेट करेंगे। उनकी वजह से अगर किसी को आपत्ति होती है, तो वो पहले से ही इसके लिए माफी चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘एकनाथ शिंदे भावुक स्वभाव के हैं’ महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्यों कही ये बात? अजित पवार को बताया ‘प्रैक्टिकल’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें