हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सलमान के पीछे पड़ा गुरुग्राम का ये कालू, जानें पूरी क्राइम कुंडली

Salman Khan Galaxy Apartment Firing: सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले एक शूटर्स की मुंबई पुलिस ने पहचान कर ली है। उसका नाम विशाल उर्फ कालू है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार रात उसके घर पर रेड भी की थी।

विज्ञापन
लाल घेरे में शूटर्स विशाल उर्फ कालू.

Who is shooters Vishal Kalu: गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स ने रविवार तड़के 4 बजकर 50 मिनट पर बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन फायरिंग के बाद से सलमान की फैमिली, शुभचिंतक और फैंस चिंता में है। फिलहाल मुंबई पुलिस की 15 टीमें मामले की जांच में जुटी है।

इस बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उस बाइक को भी बरामद कर लिया है। जिस पर सवार होकर शूटर्स आए थे। पुलिस बरामद बाइक की फाॅरेसिंक जांच भी करवा रही है। फायरिंग मामले में लाॅरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के अलावा रोहित गोदारा का नाम भी सामने आ चुका है।

जानें कौन है विशाल उर्फ कालू

अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों हमलावरों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसके अलावा हरियाणा के रोहतक का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इस वीडियो में विशाल नामक शख्स नजर आ रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि विशाल उर्फ कालू ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग की है।

विज्ञापन

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग में शामिल राहुल उर्फ कालू गुरुग्राम का रहने वाला है। वह 10वीं तक पढ़ा है। उसके खिलाफ 5 से अधिक मामले दर्ज है। उसके दो भाई और एक बहन है। तीनों उससे बड़े है। उसका बड़ा भाई पेंट का काम करता है। छोटा भाई मजदूरी करता है। पिता की मौत हो चुकी है। वहीं मां घर पर ही रहती है। कालू ने 29 फरवरी को रोहतक में गुरुग्राम में कारोबारी सचिन उर्फ गोदा की हत्या में शामिल था। देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुग्राम में विशाल के घर पर रेड की थी। इतना ही नहीं वह आदतन नशेड़ी भी है वहीं दिल्ली में कई जगहों से मोटरसाइकिल की चोरी कर चुका है। इसी से जुड़े 5 मामले उन पर दर्ज है। विशाल राजस्थान में लाॅरेंस की गैंग ऑपरेट करने वाले रोहित गोदारा का गुर्गा है। सलमान फायरिंग मामले में हरियाणा कनेक्शन सामने आने के बाद अब हरियाणा पुलिस भी एक्टिव होकर मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ेंः सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाॅरेंस के इस गुर्गे का नाम आया सामने

विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी हैं 2 धमकियां

बता दें कि सलमान खान को पिछले साल भी उनके ऑफिस में धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी। ईमेल में लिखा था कि सलमान खान ने लाॅरेंस बिश्नोई द्वारा एक चैनल को दिया गया साक्षात्कार देखा होगा अगर नहीं तो उसे देखना चाहिए। इसमें आगे लिखा था कि अगर सलमान खान मामले को बंद करना चाहते हैं तो उन्हें गोल्डी भाई से बात करनी होगी। इसके अलावा जून में 2022 में भी अज्ञात व्यक्ति ने सलमान के पिता सलीम खान को एक हाथ से लिखे नोट के जरिए धमकी दी थी।

ये भी पढ़ेंः कौन है अनमोल बिश्नोई? जिसने ली सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola