---विज्ञापन---

Sabse Bada Sawal, 19 March 2023: लंदन में बोले तो अपमान…संसद में ना बोलने देना….?

Sabse Bada Sawal, 19 March 2023: नमस्कार। मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़े सवाल में हम बात करेंगे अभिव्यक्ति की आजादी की। मतलब बोलने की आजादी। इसमें कुछ रिस्ट्रेक्शन भी है। एक लक्ष्मण रेखा है। आलोचना और अपमान इन दोनों के फर्क की। अपमान और देशद्रोह की। हमारे लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद की। जहां […]

Sabse Bada Sawal, 19 March 2023: नमस्कार। मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़े सवाल में हम बात करेंगे अभिव्यक्ति की आजादी की। मतलब बोलने की आजादी। इसमें कुछ रिस्ट्रेक्शन भी है। एक लक्ष्मण रेखा है। आलोचना और अपमान इन दोनों के फर्क की। अपमान और देशद्रोह की।

हमारे लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद की। जहां हमारे जनप्रतिनिधि जिन्हें हम चुनते हैं, वे हमारे आपके सरोकारों की आवाज भी बुलंद करते हैं। और विशुद्ध राजनीति की। और जांच की और आंच की भी। अडानी मामले की भी बात होगी। क्योंकि ये सब बातें एक दूसरे से जुड़े हैं।

---विज्ञापन---

पांचवें दिन भी संसद में कोई कार्यवाही

संसद सत्र जारी है। बजट सत्र के दूसरे चरण का आज (शुक्रवार) पांचवा दिन था। पिछले चार दिनों की तरह आज भी सदन में कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। स्थगित करना पड़ा। सोमवार 20 मार्च 11 बजे तक के लिए। और वजह क्या? वजह वही। राहुल गांधी ने सात समंदर पार लंदन में देश का अपमान किया। भाजपा ने तो एक देशव्यापी मुहिम चलाने का ऐलान भी कर दिया है।

हंगामें के बीच माइक रहे म्यूटेड

आज सदन शुरू हुआ तो सत्ता पक्ष से यही मांग सुनाई दी कि राहुल गांधी माफी मांगो, राहुल गांधी माफी मांगो। उधर, विपक्ष कहता रहा कि राहुल गांधी को बोलने दो, राहुल गांधी को बोलने दो। इस चिल-पों में क्योंकि हंगामा हो रहा था माइक म्यूटेड भी थे। तो कुछ नहीं हो पाया। आज लोकसभा महज 21 मिनट चली।

---विज्ञापन---

आरोप-प्रत्यारोप के बीच टूल किट ने ली एंट्री

सरकार की तरफ से चार बड़े-बड़े मंत्रियों ने राहुल पर देश के अपमान का आरोप लगाते हुए राहुल से माफी मांगने की अपील की। लेकिन आज मोर्चा संभाल लिया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने। उन्होंने कहा कि राहुल ही नहीं पूरी कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियों के लिए टूल किट बन गई है। टूल किट ने भी एंट्री ली। इनकी मंशा क्या है, देश जानना चाहता है। वे निर्वाचित सरकार के खिलाफ देश विरोधी बातें कर रहे हैं।

अब देश और सरकार को भी जोड़ दिया है। आने वाले दिनों में ये नैरेटिव बनेगा। सरकारें बदलती रहती हैं। लेकिन सरकार को देश से जोड़ दिया गया है। कहा गया कि शर्मनाक है कि राहुल गांधी अमेरिका और यूरोप से भारत में हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

जॉर्ज सोरस, एक बड़े इ्नवेस्टर हैं, उन्होंने भारत की आलोचना की थी। तो जॉर्ज सोरस और राहुल को जोड़ दिया। कहा गया कि जॉर्ज और राहुल की मंशा कामयाब नहीं होगी।

खरगे ने किया नड्डा पर पलटवार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जेपी नड्डा पर पलटवार किया। खरगे ने कहा कि भाजपा तो खुद देशद्रोही है। जिस पार्टी देश की आजादी के आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया। वे दूसरों को देशद्रोही बता रहे हैं। राहुल गांधी देश द्रोह कैसे कर सकते हैं। उनके परिवार आजादी के आंदोलन में अभूतपूर्व योगदान दिया है। राहुल तो संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। क्यों?

---विज्ञापन---

राहुल तो यही कह रहे थे

यही बात तो राहुल गांधी तो कह रहे थे कि लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही हैं। उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। पर इन सबमें अडानी समूह पर लगे गंभीर आरोपों का। 24 जनवरी से ये मामला गर्म है। 18 दलों ने औपचारिक तौर पर चिट्ठी लिखी है ईडी को कि जांच क्यों नहीं कर रहे हैं।

तो संसद में घमासान और अडानी मामले की जांच के बीच कोई कनेक्शन है? इस सवालों का जवाब जानने के लिए पूरा वीडियो देखें…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Cambridge Row: लंदन वाले स्पीच पर जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को घेरा, पूछा- आपकी मंशा क्या है?

---विज्ञापन---
First published on: Mar 18, 2023 04:28 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola