Sabse Bada Sawal: अखिलेश ने क्यों छेड़ा PDA राग, क्या 2024 के इलेक्शन पर सटीक बैठेगा समीकरण?

Sabse Bada Sawal, Sandeep Chaudhary Show, Akhilesh Yadav, PDA, NDA, 2024 Loksabha Election

Sabse Bada Sawal

Sabse Bada Sawal, 18 June 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल संडे स्पेशल में मैं विशुद्ध राजनीति की बात करने वाला हूं। बात होगी कि एनडीए की, पीडीए की, विपक्षी गठबंधन की और सीटों के बंटवारे की। राजनीति का पहिया अब तेजी से घूमता दिख रहा है। पुराने दोस्तों को तलाशा जा रहा है, नए रिश्ते भी बनाए जा रहे हैं। कागज पर सीटों के गणित का आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन

इसमें सबसे दिलचस्प आंकलन अखिलेश यादव ने किया है। उन्होंने नारा दिया 80 हराओ और बीजेपी को हटाओ। उसके लिए एक फॉर्मूला दिया। पी यानी पिछड़ा, डी यानी दलित और ए यानी अल्पसंख्यक- पीडीए समीकरण अपनाना होगा। 39 फीसदी पिछड़ा, 20 फीसदी दलित और 18 फीसदी अल्पसंख्यक हैं। अखिलेश पीडीए की बात क्यों कर रहे हैं? तो आज का सबसे बड़ा सवाल है कि NDA को टक्कर देगा PDA? विपक्ष में हो पाएगा सीटों का बंटवारा? देखिए 2024 के आम इलेक्शन को लेकर बड़ी बहस

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ