Sabse Bada Sawal, 15 June 2023: नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। देश एक बड़े तूफान का सामना कर रहा है। साथ ही एक बड़ा राजनीतिक घमासान भी चल रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए ताल ठोंकी जा रही है। जब ताल ठोंकी जाती है तो चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगता है। पिछले कुछ दिनों से एक चर्चा आम है कि 2024 लोकसभा इलेक्शन 4 या 6 महीने भीतर होने वाले हैं।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। क्या इन्हें क्लब किया जा सकता है। विपक्षी एकता की अगुवाई कर रहे नीतीश कुमार ने इसका संकेत दिया है। उन्होंने 23 जून को पटना में बैठक बुलाई है। नीतीश कुमार ने कहा कि जरूरी है कि क्या अगले साल चुनाव हों? वे अपने अधिकारियों से यह कहते नजर आए कि काम जल्दी जल्दी करिए। इंतजार मत करिए। क्या वे गुगली डाल रहे हैं? कि अगर आप चुनाव पहले कराने की चाल चलेंगे तो हम भी तैयार हैं। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि बीजेपी की लोकप्रियता हर दिन गिर रही है। इसलिए बीजेपी जल्द चुनाव कराना चाहती है। वे अपना राजनीतिक नैरेटिव चला रहे हैं।
पहले भी चुनाव अपने तय समय से पहले हुए हैं। 2004 में अटल बिहारी बाजपेयी ने समय से पहले करा दिए थे। महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक विषमता जैसे मुद्दों पर विपक्ष अपनी पिच तैयार कर रहा है। तो सबसे बड़ा सवाल है कि समय से पहले होंगे लोकसभा चुनाव, जल्द इलेक्शन…किसकी बढ़ेगी टेंशन? देखिए चुनावी महासमर पर बड़ी बहस….
यह भी पढ़ें: म्यूजियम से नेहरू का नाम हटाए जाने पर भड़के जयराम रमेश, पीएम मोदी पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
31 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
1 hr agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
3 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
3 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
4 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
5 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
5 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
6 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines