Sabse Bada Sawal, 12 April 2023: नमस्कार। मैं हूं संदीप चौधरी। एक पुरानी कहावत है सुबह-ओ-बनारस और शाम-ए-अवध। यानी बनारस की सुबह और अवध की शाम कमाल होती है। अवध यानी लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी की हसीन शाम का लुत्फ उठाते हुए आपके सामने ला रहा हूं आज का सबसे बड़ा सवाल।
एक कहावत और है। दिल्ली की रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है, लेकिन मैं लखनऊ की बात नहीं करने वाला हूं। आजकल दिल्ली का रास्ता दिल्ली में खोजा जा रहा है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर हैं। सात महीने बाद दोबारा विपक्ष को लामबंद करने की कोशिश कर रहे हैं। पहले दिन लालू से मिले। इसके अगले दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचे। राहुल गांधी भी वहां पहुंचे। तो रेड सिग्नल पर खड़े विपक्ष को ग्रीन सिग्नल दिखाने की कवायद शुरू हो गई है? राहुल गांधी ने इस बैठक को ऐतिहासिक बताया।
खरगे ने कहा कि जितने दल हो सकते हैं, उन्हें साथ लाने का प्रयास करेंगे। तो राजनीतिक दूरी खत्म हो रही है? विरोधाभास के बावजूद जो लोग साथ आ सकें, उन्हें शामिल करने की कोशिश की जाएगी। तो आज का सबसे बड़ा सवाल यही है कि मुलाकात हुई….बात हुई? 2024 में होगा मोदी Vs नीतीश? देखिए पूरी बहस
यह भी पढ़ें: Asad Encounter in Jhansi: झांसी में यूपी STF ने माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को किया ढेर
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
1 hr ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
4 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
6 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
6 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
8 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
9 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines