Asad Encounter in Jhansi: झांसी में यूपी STF ने माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को किया ढेर
Edited By Naresh Chaudhary
Edited By Naresh Chaudhary
Asad Encounter in Jhansi: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के फरार बेटे असद को एसटीएफ की टीम ने झांसी में एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया है। असद के साथ शूटर गुलाम भी मारा गया है। दोनों के खिलाफ शासन ने 5-5 लाख रुपये का इनाम जारी किया था। बताया गया है कि अतीक के बेटे असद के खिलाफ पहले मुकदमा उमेश पाल की हत्या का था, इसके बाद दो और मुकदमे दर्ज हुए थे।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक माफिया से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम ने मुठेभेड़ के दौरान दोनों को मार गिराया है। यूपी एसटीएफ की ओर से कहा गया है कि दोनों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार भी बरामद हुए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1646416203253161985
अतीक अहमद के फरार बेटे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद प्रयागराज में उमेश पाल की मां शांति देवी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि मैं सीएम योगी जी को न्याय दिलाने के लिए धन्यवाद देती हूं और उनसे अपील करता हूं कि हमें आगे भी न्याय दें। शांति देवी ने कहा है कि यह मेरे बेटे को सच्ची श्रद्धांजलि है।
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी एसटीएफ को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि यूपी STF को बधाई देता हूं, श्री उमेश पाल एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों का यही हश्र होना था।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1646423491745558531
अभी हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि उमेश पाल की हत्या के बाद असद की मदद करने और उसे दिल्ली में शरण देने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली से जावेद और खालिद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस के मुताबिक अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ 25 हजार रुपये, बेटे असद के खिलाफ 2.5 लाख रुपये, शूटर गुलाम के खिलाफ 2.5 लाख रुपये, शूटर शाबिर के खिलाफ 2.5 लाख रुपये, शूटर अरमान के खिलाफ 2.5 लाख रुपये और गुड्डू मुस्लिम (बमबाज) के खिलाफ 2.5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है।
उमेश पाल हत्याकांड में अभी तक चार आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद 28 फरवरी को पुलिस ने अरबाज को एनकाउंटर में मार गिराया था। जबकि छह मार्च को उस्मान उर्फ विजय को भी एनकाउंटर में ढेर किया गया और अब झांसी में अतीक के बेटे और शूटर गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया है। यानी पुलिस और एसटीएफ अभी तक चार आरोपियों का एनकाउंटर कर चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: