Sabse Bada Sawal, 03 August 2023: अब लोगों को आटे-दाल के साथ टमाटर के भाव भी पता चल गए हैं। 250 रुपए किलो टमाटर बिक रहा है। कुछ दिन पहले तक क्या आप सोच सकते थे कि जिस रसोई में बिना टमाटर के कोई सब्जी बन सकती है? क्या टमाटर के लिए कत्ल हो सकता है? बिलकुल भी नहीं।
मई में टमाटर 10 रुपए किलो बिक रहा था। जून में 90 से 120 रुपए प्रति किलो दाम हो गया। अब तो ठेलेवाले पाव भर का दाम बताता है। दिन भर में कोई इक्का-दुक्का ही किलो भर टमाटर खरीदने पहुंचता है। बता दूं कि इकलौता टमाटर ही नहीं है। अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। बींस 150 से 160 रुपए किलो बिक रही है। धनिया 200 से 300 रुपए प्रति किलो बिक रही है। हरी मिर्च 200 से 250 रुपए बिक रही है। 7 साल में पेट्रोल और डीजल के दाम दोगुना हो चुके हैं। रसोई गैस 410 से 1100 रुपए हो चुका है। आटा 2014 में 21 रुपए प्रति किलो मिलता था, लेकिन अब 45 रुपए हो चुका है।
आज हम इस पर बिल्कुल बात नहीं करेंगे कि महंगाई क्या कहती है, ग्रोथ रेट क्या कहता है? हम आम आदमी की बात करेंगे। उसके पेट में अनाज कैसे जाएगा? 1998 में दिल्ली में बीजेपी की सरकार थी। तीन-तीन मुख्यमंत्रियों की विदाई महंगाई के चलते हुई थी। हम दंभ भरते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। लेकिन क्या आम आदमी को दो जून की रोटी मिल रही है? उसे महंगाई की दर से कोई मतलब नहीं है। विश्व हंगर इंडेक्स में 121 देशों की सूची में 107वें नंबर पर हैं। साल दर साल हम इस इंडेक्स में नीचे खिसक रहे हैं। आज का सबसे बड़ा सवाल यही है कि बहुत हुई महंगाई की मार, कुछ तो करिए ‘सरकार’, टमाटर दिखा रहा आंखें, हुजूर जरा इधर भी झांकें!
आज पैनल में एंकर गरिमा सिंह के साथ भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह, शेतकारी संगठन के वरिष्ठ नेता अनिल धनवत, राजनीतिक एक्सपर्ट सुकेश रंजन शामिल हैं। तो देखिए सबसे बड़ी बहस।
यह भी पढ़ें: Thane Viral Video: एनसीसी कैडेट्स को सीनियर ने लाठी से पीटा, VIDEO देख कांप उठे लोग
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
6 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
36 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
8 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
18 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines