Thane Viral Video: एनसीसी कैडेट्स को सीनियर ने लाठी से पीटा, VIDEO देख कांप उठे लोग

NCC Students, Joshi Bedekar College, Thane News, Video Viral, Mumbai

NCC Students

विज्ञापन

Thane Viral Video: मुंबई से सटे ठाणे के एक कॉलेज में NCC कैडेट्स की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीनियर्स जूनियर्स को ट्रेनिंग दे रहे थे। जूनियर कैडेट्स को बारिश के बीच सिर और पंजों के बीच लिटाया गया। जो इस मुद्रा को ठीक से नहीं कर पा रहे थे, उन्हें लाठी से पीटा गया। इस वीडियो को जिसने देखा, वही कांप उठा। लोग कह रहे हैं कि इस तरह सजा कौन देता है? वहीं, कॉलेज की प्रिंसिपल ने कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि उन्होंने बताया कि अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है।

देखिए VIDEO…

https://twitter.com/bholanathlive/status/1687086039930724353?s=20

विज्ञापन

पुश अप जैसी मुद्रा में छात्र

यह पूरा मामला जोशी-बेडेकर कॉलेज का है। करीब 8 छात्रों को एक कतार में पुश अप जैसी स्थिति में लिटाया गया है। छात्र अपने सिर को कीचड़ में रखे हैं। एक सीनियर छात्र हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर खड़ा है। अगर कोई छात्र थोड़ा सा भी हिलता है तो सीनियर उसे लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। पिटाई इतनी अमानवीय है कि छात्र सचमुच रो रहे हैं।

इस वीडियो को कॉलेज के ही किसी छात्र ने रिकॉर्ड किया है। बताया जाता है कि इन सीनियर छात्रों का इतना आतंक है कि जूनियर छात्र डरे सहमे हैं। शिकायत करने के लिए कोई आगे नहीं आया है।

NCC Students, Joshi Bedekar College, Thane News, Video Viral, Mumbai

NCC Students

विज्ञापन

दोषियों पर होगी कार्रवाई

कॉलेज की प्रिंसिपल सुचित्रा नाइक ने कहा, ‘मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ