हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, PM मोदी के साथ आज करेंगे बैठक

शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन वार्षिक ब्रिक्स कारोबार मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे. यह सेशन परंपरागत रूप से शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित किया जाता है और ब्रिक्स देशों के कारोबारी प्रतिनिधियों के बीच संवाद के लिए एक अहम मंच है.

विज्ञापन
नई दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया. (Image- X/RT_Russia)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुचे हैं. वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. समिट से पहले वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक करेंगे. नई दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया. फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस के बाहर पुतिन पहली बार ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ’18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत है. एयरपोर्ट पर राज्य मंत्री और गोंडा के सांसद केवी सिंह ने उनकी अगवानी की. भारत और रूस के बीच बहुआयामी और लंबे समय से चले आ रहे संबंध हैं, जो विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं.’

यह भी पढ़ें : जिनपिंग, पुतिन और पेजेश्कियान के साथ कब बैठक करेंगे PM मोदी, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी ‘तास’ के मुताबिक, उशाकोव ने कहा कि शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन वार्षिक ब्रिक्स कारोबार मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे. यह सेशन परंपरागत रूप से शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित किया जाता है और ब्रिक्स देशों के कारोबारी प्रतिनिधियों के बीच संवाद के लिए एक अहम मंच है. आज ही रूसी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और दोनों देशों के उद्योग एवं व्यापार मंत्रालयों द्वारा आयोजित ‘इनोप्रोम प्रदर्शनी’ का भी अवलोकन करेंगे.

यह भी पढ़ें : G20 के बाद अब ब्रिक्स समिट… डिप्लोमेसी का नया सेंटर कैसे बना भारत मंडपम? 2700 करोड़ रुपये में हुआ था तैयार

विज्ञापन

शिखर सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम 12 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें ब्रिक्स नेताओं की बैठक होगी. बैठक में भारतीय अध्यक्षता में प्रस्तावित विभिन्न पहल और राजनीति एवं सुरक्षा, अर्थव्यवस्था एवं वित्त तथा सांस्कृतिक एवं मानवीय संबंधों के क्षेत्र में ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी. समिट में नेता मौजूदा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.

इन नेताओं संग भी करेंगे बैठक

पुतिन शिखर सम्मेलन से इतर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी सहित कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठकें भी करेंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : दिल्ली में ब्रिक्स समिट के दौरान 11 सितंबर को क्या खुला और क्या बंद रहेगा? जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली में यह समिट ऐसे समय में हो रही है जब ग्लोबल इकनॉमी कई तरह के क्राइसिस से गुजर रही है. इसमें रूस-यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट क्राइसिस, होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी और ट्रंप प्रशासन की ट्रेड और टैरिफ पॉलिसी शामिल हैं.

विज्ञापन

समिट में कौन कौन होगा शामिल?

समिट में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग शामिल हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola