भारतीय वायुसेना की पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान की तलाश के बीच रूस की तरफ से बड़ा ऑफर आया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को अपने सबसे अत्याधुनिक और घातक स्टील्थ फाइटर जेट – सुखोई Su-57 को लेकर एक बहुत बड़ा और खुला ऑफर दिया है. पुतिन ने साफ किया है कि रूस न केवल भारत को इस विमान की सप्लाई करने के लिए तैयार है, बल्कि वह इसके ज्वाइंट डेवलपमेंट, भारत में प्रोडेक्शन और सबसे अहम- इसकी क्रिटिकल टेक्नोलॉजी शेयर करने के लिए भी पूरी तरह राजी है.
चीन-पाकिस्तान की जुगलबंदी के बीच पुतिन का दांव
रूसी राष्ट्रपति का यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब भारतीय उपमहाद्वीप में रणनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा जल्द ही चीन के शेनयांग J-35AE स्टील्थ फाइटर जेट हासिल करने की अटकलें तेज हैं, जिसने रक्षा गलियारों में चिंताएं बढ़ा दी हैं. वर्तमान में भारतीय वायुसेना के बेड़े में एक भी 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ विमान शामिल नहीं है.
यह भी पढ़ें : 150 साल ‘जिंदा’ रहना चाहते हैं पुतिन, बुढ़ापे में जवान दिखने के लिए खर्च किए 2500 अरब, क्या है रूसी वैज्ञानिकों का मिशन?
भारत का अपना स्वदेशी 5th-Gen विमान प्रोजेक्ट अभी डवलपमेंट के दौर में है और इसके 2030 के दशक के मध्य से पहले वायुसेना का हिस्सा बनने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में वायुसेना को इस तकनीकी अंतर को पाटने के लिए तुरंत एक बाहरी विकल्प की तलाश है.
क्या कहा पुतिन ने?
ग्लोबल न्यूज एजेंसियों से बात करते हुए व्लादिमीर पुतिन ने कहा, ‘हम भारत को इस विमान की आपूर्ति करने और साथ में बनाने के लिए तैयार हैं. हमें इसमें कोई समस्या नहीं है और ना ही हमारी कोई सीमा है.’
यह भी पढ़ें : पॉटी सूटकेस, बुलेट-गैस प्रूफ कार… दुनिया की सबसे सीक्रेट सिक्योरिटी में रहते हैं पुतिन, जानें कितने खतरनाक हैं बॉडीगार्ड?
पुतिन का यह बयान सीधे तौर पर पश्चिमी देशों पर एक बड़ा तंज माना जा रहा है, जो अक्सर भारत को हथियारों की बिक्री करते समय टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और सेंसिटिव सॉफ्टवेयर के यूज पर कई तरह की पाबंदियां लगा देते हैं.
2018 में भी दिया था ऑफर
पुतिन ने याद दिलाया कि साल 2018 में भी रूस ने भारत को FGFA प्रोजेक्ट के तहत यह साथ मिलकर बनाने का ऑफर दिया था, लेकिन तब भारतीय वायुसेना इसकी स्टील्थ फीचर्स और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के मुद्दों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थी और भारत इस प्रोजेक्ट से पीछे हट गया था. लेकिन अब, पुतिन इन सभी मुद्दों को सुलझाने का भरोसा दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें : थम जाएगी आपकी उम्र! क्या पुतिन के 150 साल तक जीने के सपने को सच कर रहे रूसी वैज्ञानिक?
ट्रंप के F-35 के सामने पुतिन का Su-57
डिफेंस सेक्टर में इस बात की भी तेज अटकलें हैं कि भारत अमेरिकी लड़ाकू विमान F-35 के बजाय रूस के Su-57 पर दोबारा विचार कर सकता है. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्हाइट हाउस यात्रा के दौरान भारत को F-35 देने का ऑफर दिया था. ईरान हुई जंग ने यह साफ कर दिया है कि आधुनिक हवाई युद्ध के युग में रडार की पकड़ में न आना ही सबसे बड़ा निर्णायक कारक होगा.
संबंधित खबरें
अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 साल के बाद भी सेना में रहेंगे
6 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
30 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
1 hr agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines