नई दिल्ली: रूसी फेडरेल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) ने एक आत्मघाती हमलावर को हिरासत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आत्मघाती हमलावर आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट का एक्टिव मेंबर है। हमलावर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह भारत के बड़े नेता के खिलाफ आतंकवादी हमले की साजिश रच रहा था।
अभी पढ़ें – गिरफ्तारी से बचने के लिए इमरान खान पहुंचे इस्लामाबाद HC, दायर की अग्रिम जमानत याचिका
सत्तारूढ़ पार्टी के बड़े नेता पर हमले की रची थी साजिश
रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, FSB ने रूस में प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आतंकी मध्य एशिया के देश का मूल निवासी है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि भारत में सत्तारूढ़ पार्टी यानी बीजेपी के एक बड़े नेता पर आतंकवादी हमले की योजना बनाई थी। फिलहाल, एफएसबी आतंकी से पूछताछ कर और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
रूसी एजेंसी के मुताबिक, आईएस के आतंकी ने अप्रैल से जून तक तुर्की में ट्रेनिंग ली थी। आतंकी संगठन आईएस के एक नेता ने उसे सुसाइड बॉम्बर के रूप में भर्ती किया था। आईएस के नेता ने उसे सुसाइड अटैक समेत तमाम तरह की ट्रेनिंग दी थी।
अभी पढ़ें – विदेश मंत्री बोले- चीन ने सीमा समझौतों की अवहेलना की
आईएस कर रहा सोशल मीडिया का इस्तेमाल
बता दें कि इस्लामिक स्टेट को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन के रूप में लिस्टेड किया गया है और केंद्र सरकार द्वारा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की पहली अनुसूची में शामिल किया गया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, आईएस अपनी विचारधारा को प्रचारित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है। इस संबंध में संबंधित एजेंसियों की ओर से साइबरस्पेस पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
3 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
3 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
3 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
11 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
11 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines