How BJP comeback from Lok Sabha poll setback: हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र में बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत हासिल की है। पार्टी की इस जीत पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में हुए नुकसान के बाद भी महिला वोट बैंक, आरएसएस और स्थानीय चेहरों और मुद्दों के दम पर बीजेपी ने वापस की है। महाराष्ट्र में जीत के बाद भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र में संघ के साथ समन्वय को ‘अनुकरणीय’ बताया है।
बीजेपी नेताओं की मानें तो आरएसएस के बाद राज्य में महिला संबंधी योजनाओं और वित्तीय सहायता को लोगों ने पसंद किया और चुनाव में बीजेपी की ‘नैया’ पार लगाई है। बता दें लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। जिसका नतीजा निकाला कि विरोधी लहर के बाद भी हरियाणा में पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की। पार्टी नेताओं की मानें तो बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ध्यान हटाकर स्थानीय नेतृत्व और मुद्दों पर केंद्रित किया और उन पर काम किया, यही वजह है कि महाराष्ट्र में लोगों ने उसे जीत दिलाई है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? प्रचंड जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी
जमीनी स्तर पर ऐसे मिली मजबूती
जानकारी के अनुसार बीजेपी ने झारखंड और महाराष्ट्र में जमीनी स्तर पर आरएसएस के अपने विशाल नेटवर्क का इस्तेमाल किया। जिसकी मदद से पार्टी को मजबूती मिली। हालांकि झारखंड में अब भी बीजेपी अपनी पकड़ बनाने में पूरी तरह कामयाब नहीं हो सकी, यहां झामूमो आदिवासी वोट पाने में सफल रही। बता दें 25 नवंबर को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। संसद में कांग्रेस बीजेपी को अडानी पर लगे आरोपों पर अमेरिका में लगे आरोपों और मणिपुर के मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra Election 2024: लोकसभा चुनाव हारने वाले एकनाथ शिंदे को विधानसभा में कैसे मिली बड़ी जीत
संबंधित खबरें
'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
14 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
17 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
3 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines