Mohan bhagwat: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमेशा बोला है कि मेरे लिए सभी एक हैं, उनमें (इंसानों) कोई जाति, वर्ण नहीं है। लेकिन पंडितों ने यह श्रेणियां बनाई जो गलत है। उन्होंने कहा, भारत देश हमारे हिन्दू धर्म के अनुसार चलकर बड़ा बने और वो दुनिया का कल्याण करे। हिन्दू और मुसलमान सभी एक ही हैं।
जातिवाद पर यह बोले संघ प्रमुख
आगे संघ प्रमुख जातिवाद पर बोले, हमारे समाज के बंटवारे का फायदा दूसरों ने उठाया है। इसी का फायदा उठाकर हमारे देश में आक्रमण हुए और बाहर से आए लोगों ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा, हिन्दू समाज देश में नष्ट होने का भय दिख रहा है क्या? यह बात आपको कोई ब्राह्मण नहीं बता सकता, आपको समझना होगा। हमारे आजीविका का मतलब समाज के प्रति भी जिम्मेदारी होती है। जब हर काम समाज के लिए है तो कोई ऊंचा, कोई नीचा, या कोई अलग कैसे हो गया?
और पढ़िए – पीएम मोदी जयपुर मेगा स्पोर्ट्स मीट के प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे
https://twitter.com/ANI/status/1622247123797573632?s=20&t=IQe6PlHz0RZi7-Dg29QIlA
और पढ़िए – 2019 में ही NDA छोड़ने जा रही थी JDU, प्रशांत किशोर बोले-नीतीश कुमार ने कई बार लोगों को ठगा
तुलसीदास, कबीर, सूरदास हैं संत शिरोमणि
आरएसएस प्रमुख ने यह बयान मुंबई में संत रोहिदास की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए। संघ प्रमुख ने कहा देश में विवेक, चेतना सभी एक है, उसमें कोई अंतर नहीं। बस मत अलग-अलग हैं, धर्म को हमने बदलने की कोशिश नहीं की। आगे वह बोले बदलता तो धर्म छोड़ दो-ऐसा बाबा साहेब अम्बेडकर ने कहा। जबकि परिस्थिति को कैसे बदलों यह हमें संत रोहिदास, तुलसीदास, कबीर, सूरदास आदि ने बताया है और वह इसीलिए संत शिरोमणि हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान आज, योगी के गढ़ में सपा से टक्कर
56 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
8 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
9 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
10 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
11 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
12 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
13 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
15 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
15 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines