हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'ट्रंप भारत पर नहीं लगाएंगे 25 फीसदी टैरिफ', रूसी दूतावास प्रभारी ने बताया- पुतिन से मीटिंग के बाद क्या आईं रिपोर्ट्स

Donald Trump Tariffs: भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ट्रंप ने ऐलान किया। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के कुछ दिन बाद आज भारत में स्थित रूसी दूतावास के प्रभारी रोमन बाबुश्किन का बड़ा बयान सामने आया है।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Donald Trump Tariffs: भारत में स्थित रूसी दूतावास के प्रभारी रोमन बाबुश्किन ने भारत और रूस के रिश्तों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ‘जब लोग आपकी आलोचना करते हैं, तो समझ लीजिए आप सही दिशा में जा रहे हैं।’ इसके अलावा, बाबुश्किन ने अमेरिका द्वारा लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ पर भी बात की। इस पर वह कहते हैं कि ‘ट्रंप और पुतिन की मुलाकात पॉजिटिव रही है, जिसके बाद अब रिपोर्ट्स सामने आईं है कि अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाने का फैसला किया है।’

टैरिफ को लेकर क्या आईं रिपोर्ट्स?

अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान किया। इस पर रोमन बाबुश्किन ने कहा कि ‘पिछले हफ्ते राष्ट्रपति पुतिन की अमेरिका में ट्रंप से मुलाकात पॉजिटिव रही, इससे अच्छे परिणाम निकले हैं। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स सामने आईं जिसमें कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाने का फैसला किया है।’

ये भी पढ़ें: ‘भारत रूस के लिए बहुत खास…’, तेल विवाद के बीच रूसी दूतावास के प्रभारी ने अमेरिका को दिखाया आईना

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि ‘वैश्विक स्तर पर चाहे जो भी हो, हम भारत के साथ समाधान निकालने में सक्षम हैं। चाहें कितने भी बाहरी खतरें आए उसके बाद भी हम अपनी साझेदारी जारी रखेंगे।’

शिखर सम्मेलन की तैयारियां

रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भविष्य में चीन में एससीओ शिखर सम्मेलन होना है। हमारे नेता वहां भी मिलने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने S-400 मिसाइल पर भी अपडेट देते हुए कहा कि ‘भारत को बाकी की S-400 मिसाइल प्रणाली तय किए गए समय पर मिल जाएगी। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति से यूक्रेन जंग रोकने के लिए मीटिंग की थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत का पीछा क्यों नहीं छोड़ रहा अमेरिका? रूसी तेल आयात का अमेरिकी वित्त मंत्री ने फिर छेड़ा राग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola