---विज्ञापन---

‘मैंने ही प्रियंका गांधी को…’, पत्नी के लोकसभा उपचुनाव लड़ने पर रॉबर्ट वाड्रा की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

Priyanka Gandhi News : प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से लोकसभा उपचुनाव लड़ने जा रही हैं। इसे लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने खुद के सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दिए।

Robert Vadra Statement On Priyanka Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड छोड़ने के बाद अब प्रियंका गांधी इस सीट से उपचुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ने जा रही हैं और वे केरल की वायनाड सीट से अपनी राजनीति पारी का आगाज करेंगी। पत्नी के लोकसभा उपचुनाव लड़ने पर रॉबर्ट वाड्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई।

रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी के वायनाड से उपचुनाव लड़ने का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि मैंने ही प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगे ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। वे वहां भी मेहनत करेंगी। मैं उम्मीद करता हूं कि वहां की जनता उन्हें भारी बहुमत से जिताएं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘वायनाड से चुनाव लड़ने की खबर पर उत्सुक हूं’, जानें नाम का ऐलान होने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

जानें कब राजनीति में आएंगे रॉबर्ट वाड्रा?

---विज्ञापन---

रॉबर्ट वाड्रा ने खुद के राजनीति में आने के सवाल कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि प्रियंका गांधी के संसद में शामिल होने के बाद मैं सक्रिय राजनीति में आ सकता हूं। प्रियंका गांधी का संसद और सक्रिय राजनीति में होना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि मैं देशवासियों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने कांग्रेस को अच्छा आंकड़ा दिलाया और भाजपा को 400 पार जुमले की हकीकत याद दिला दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : सेलेक्टिव मामलों पर ही महिलाएं क्यों याद आती हैं?’, प्रियंका गांधी पर BJP का पटलवार, बताया ‘गांधारी’

अमेठी-रायबरेली की जीत पर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा?

---विज्ञापन---

रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से कांग्रेस नेता केएल शर्मा की जीत पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अमेठी और रायबरेली की जनता हमेशा चाहती है कि गांधी परिवार उनके साथ रहे। अमेठी की जनता को एहसास हुआ कि उन्होंने स्मृति ईरानी को वहां से जिताया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सही निर्णय लिया कि किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से चुनाव लड़ना चाहिए। 1999 में जब मैंने प्रचार शुरू किया तो मैं अमेठी-रायबरेली गया था और मुझे वहां के लोगों से प्यार मिला। प्रियंका गांधी की मेहनत रंग लाई है।

First published on: Jun 18, 2024 04:32 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola