---विज्ञापन---

देश

‘वायनाड से चुनाव लड़ने की खबर पर उत्सुक हूं’, जानें नाम का ऐलान होने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

Wayanad By Election : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वायनाड सीट छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वायनाड से प्रियंका के उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया।

Priyanka Gandhi Statement : कांग्रेस नेता राहुल गांधी कौन सी सीट से इस्तीफा देंगे? अब यह तय हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बन रहेंगे और वे वायनाड से इस्तीफा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी। आइए जानते हैं कि वायनाड सीट से नाम का ऐलान होने पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी के इस्तीफा देने के 6 महीने के अंदर वायनाड सीट पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को इस सीट से प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया। इसे लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की तरह से प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं भी दीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : रायबरेली नहीं, वायनाड छोड़ेंगे राहुल गांधी, इस्तीफे से पहले जान लें ये नियम

---विज्ञापन---

जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं वायनाड से चुनाव लड़ने की खबर पर उत्सुक हूं। मैं वायनाड की जनता को राहुल गांधी की अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और सभी को खुश करने एवं एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी। रायबरेली और अमेठी से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है और इसे तोड़ा नहीं जा सकता है। मैं रायबरेली में भी अपने भाई की मदद करूंगी। हम दोनों रायबरेली और वायनाड में मौजूद रहेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को मनाने में जुटे कांग्रेस के 2 मुख्यमंत्री, लोकसभा में देखने को मिलेगी रोचक जंग

---विज्ञापन---

जानें राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने जा रही हैं और मुझे विश्वास है कि वह चुनाव जीतेंगी। वायनाड के लोग सोच सकते हैं कि उनके पास संसद के 2 सदस्य हैं, एक मेरी बहन हैं और दूसरी मैं हूं। वायनाड के लोगों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं। मैं वायनाड के हर एक व्यक्ति से प्यार करता हूं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 17, 2024 08:00 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola