Robert Vadra Statement On Amethi Contest Election : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है, लेकिन अभी तक यूपी की अमेठी सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा गया है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।
मौजूदा सांसद से परेशान है अमेठी की जनता : रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अमेठी की जनता को अपनी गलती का अहसास हो गया है। उन्होंने मौजूदा सांसद को चुनकर गलती है। ऐसे में वहां की जनता चाहती है कि मैं अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ूं। उन्होंने कहा कि रायबरेली और अमेठी पर सालों से गांधी परिवार का कब्जा रहा। गांधी परिवार ने दोनों सीटों पर कड़ी मेहनत की है। अब अमेठी की जनता वर्तमान सांसद से काफी परेशान है। ऐसे में वहां के लोग चाहते हैं कि मैं अमेठी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करूं।
यह भी पढ़ें :बसपा ने जारी की 25 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला मौका
रॉबर्ट वाड्रा बोले- पहले प्रियंका सांसद बनें, फिर मैं…
सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि पहले प्रियंका खुद सांसद बनें और पार्लियामेंट में आएं। तब मुझे लग रहा हूं कि मैं भी आ सकता हूं, लेकिन मैं अपनी मेहनत से सांसद बनना चाहता हूं। मैं दूसरी पार्टियों के नेताओं से मिलता हूं तो वे कहते हैं कि आप राजनीति में आने में देरी क्यों कर रहे हैं। वे अपनी पार्टी में मुझे बुलाते हैं।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस सत्ता में आई तो ऐसे होंगी 2 लाख भर्तियां, 10 पॉइंट में समझें सबकुछ
दूसरी पार्टी से मिल रहा ऑफर
उन्होंने कहा कि मेरी दूसरी पार्टी के नेताओं से भी दोस्ती है। कई पार्टियां मुझसे साथ आने के लिए कह रही हैं। वे मुझे समर्थन देने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन मैं समय आने पर कोई फैसला लूंगा।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', एयर फेयर में बढ़ोतरी पर SC की दो टूक; तुरंत सुनवाई नहीं
16 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
26 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
45 mins agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
52 mins agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
1 hr agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines