Lok Sabha Elections 2024: सैम पित्रोदा के चाइनीज-अफ्रीकन वाले बयान पर लगातार घमासान मचा हुआ है। पित्रोदा के बयान को लेकर भाजपा नेता लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। अब रॉबर्ट वाड्रा ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। रॉबर्ट ने सैम के बयान को बकवास बताया है। सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन थे। जो बयान देने के बाद इस्तीफा दे चुके हैं। सैम ने एक बयान दिया था, जिसमें उत्तर भारतीयों की तुलना गोरों, पूर्वी भारतीयों की तुलना चीनियों, दक्षिण भारतीयों की तुलना अफ्रीकन और पश्चिमी भारतीय की तुलना अरबियों से की गई थी। बयान भारत की विविधता को लेकर था, जो उनके गले की फांस बन गया।
रॉबर्ट ने उनके बयान को बकवास करार देते हुए कहा कि जब आप गांधी परिवार से जुड़े हैं, तो आपको कदम उठाने से पहले सोचना चाहिए। जिम्मेदारी को अच्छे ढंग से संभालना होता है। वे सैम के बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। जो आदमी राजीव गांधी के इतना करीब रहा, वो इतना पढ़ा लिखा है। कैसे ऐसे बयान जारी कर सकता है?
भाजपा को मिल गया अनावश्यक मुद्दा-वाड्रा
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपके एक बयान ने भाजपा को बेवजह अनावश्यक मुद्दा उठाने का मौका दे दिया। रॉबर्ट ने कहा कि मुझे हर आदमी राजनीतिक तरीके से देखता है, मैं राजनीति में ही हूं। मुझसे हमेशा राहुल गांधी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। कभी उनको उद्योगपति की तरह नहीं देखा गया। सिर्फ राजनेता के तौर पर देखे जाते हैं। जरूरी नहीं है कि आप जैसी उम्मीद करते हैं, वो आपके कहने से हो जाएगी। पित्रोदा का बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए थे। लेकिन बाद में एक्स पर खुद पार्टी के नेता जयराम रमेश ने पोस्ट शेयर कर कहा कि सैम पित्रोदा अपनी इच्छा से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष छोड़ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष उनका रिजाइन एक्सेप्ट कर चुके हैं।
सैम के बयान को लेकर तेलंगाना के वारांगल में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा था। पीएम ने कहा था कि देश के लोग त्वचा के रंग के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज शहजादे के मार्गदर्शक और दार्शनिक ने बड़ा राज खोला है। इससे पहले सैम विरासत टैक्स को लेकर भी बयान दे चुके हैं। इसके बाद वे विवादों में आ गए थे। जिसके बाद उनको सफाई देनी पड़ गई थी।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines