जम्मू-तवी ट्रेन में 10 डकैतों ने बंदूकों के साथ 20 मिनट तक मचाया तांडव, लूटे लाखों के जेवरात

Robbery In Jammu Tawi Train In Jharkhand

Robbery In Jammu Tawi Train

विज्ञापन

Robbery In Jammu Tawi Train In Jharkhand: संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के लिए शनिवार की रात भारी पड़ गई। जब ट्रेन झारखंड के लातेहार स्टेशन से रवाना हुई थी। तभी एस 9 बोगी में 10 बदमाश चढ़ गए। इनमें से कुछ के हाथों में बंदूक थीं। यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले वे धमकाने लगे। बदमाशों ने यात्रियों से गहने छीन लिए।

इस बीच कुछ यात्री चीखने चिल्लाने लगे तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान डकैतों ने यात्रियों को डराने के लिए 8 से 10 राउंड फायरिंग की। यात्रियों के मुताबिक डकैत लाखों रुपए की जेवरात लूट कर ले गए।
डकैतों ने इस घटना को झारखंड के लातेहार से बरवाडीह के बीच अंजाम दिया।

Advertisment

20 मिनट तक की लूटपाट

ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि डकैतो ने महिलाओं से उनके आभूषण देने के लिए कहा। इसके बाद महिलाओं ने डर के मारे सभी आभूषण उतार कर डकैतों को दे दिए। यात्रियों के अनुसार डकैत करीब 20 मिनट तक ट्रेन में रहे। लूटपाट करने के बाद बरवाडीह स्टेशन से पहले चेनपुलिंग कर उतर गए।

यात्रियों ने जमकर काटा बवाल

ट्रेन में डकैती के बाद यात्री काफी नाराज दिखें। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर आए डकैतों ने ट्रेन में लूटपाट की लेकिन एक भी सुरक्षाकर्मी ट्रेन में मौजूद नहीं था। इसके बाद जैसे ही ट्रेन डाॅल्टनगंज स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। वहीं यात्रियों के हंगामे के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों से मामले की जानकारी ली। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि लूटपाट को लेकर रेलवे पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ