RLD List Lok Sabha Election 2024: जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन NDA) में शामिल हो गई है। रविवार को जयंत चौधरी की बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद सोमवार को पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही विधान परिषद के लिए भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है।
बिजनौर और बागपत से उतारे उम्मीदवार
रालोद ने बिजनौर और बागपत से उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी ने बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से डॉ. राजकुमार सांगवान को मैदान में उतारा है। वहीं विधान परिषद चुनाव के लिए आरएलडी ने योगेश चौधरी पर भरोसा जताया है।
कौन हैं डॉ. राजकुमार चौहान?
जानकारी के अनुसार, डॉ. राजकुमार सांगवान 40 साल से ज्यादा समय से पार्टी के साथ हैं। वह वरिष्ठ नेता हैं। चौधरी चरण सिंह को अपना गुरु मानकर राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले राजकुमार मेरठ से आते हैं। उन्होंने लंबे समय तक किसान और छात्र राजनीति में प्रतिनिधित्व किया है। उनकी उम्र 63 साल है और वे माया त्यागी कांड के विरोध में 1980 में जेल जा चुके हैं।
वह आरएलडी के 1982 में जिला उपाध्यक्ष और 1986 में छात्र रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। 1990 में झारखंड, बिहार के चुनाव प्रभारी के साथ ही राजकुमार सांगवान आरएलडी में प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। वह अभी आरएलडी के राष्ट्रीय सचिव हैं। उन्होंने एमए, पीएचडी तक की पढ़ाई की है।
कौन हैं चंदन चौहान?
वहीं चंदन चौहान की बात की जाए तो वह मीरापुर विधायक हैं। इसके साथ ही वाईआरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके दादा स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। जबकि पिता स्वर्गीय संजय चौहान बिजनौर सांसद रह चुके हैं। चंदन चौहान की इस सीट पर दावेदारी मजबूत बताई जा रही है। देखना होगा कि सपा और बसपा इस सीट से किसे मैदान में उतारती है।
सच साबित हुए कयास
आपको बता दें कि बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, लेकिन बिजनौर-बागपत की सीटों पर किसी प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आया था। कयास लगाए जा रहे थे कि ये सीटें आरएलडी कोटे के लिए छोड़ दी गई हैं। हालांकि अब तक सीट शेयरिंग पर स्थिति साफ नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यूपी की 80 में से दो सीटें ही आरएलडी को दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें: जयंत चौधरी ने क्यों लिया NDA में जाने का फैसला? RLD विधायकों की नाराजगी पर रखी बात
तीन सीटों पर मिली थी हार
बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में रालोद ने बसपा-सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। उसने बागपत के साथ ही मथुरा और मुजफ्फरनगर के प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, हालांकि तीनों को हार का सामना करना पड़ा था। तीनों पर उन्हें बीजेपी के उम्मीदवारों ने शिकस्त दी थी। इस बार बीजेपी के इन दो सीटों पर न लड़ने से आरएलडी के उम्मीदवारों के लिए राह आसान हो गई है।
ये भी पढ़ें: समाजशास्त्र में M.A, डिग्री LLB की, कौन हैं उपेंद्र सिंह रावत; जिन्होंने लौटा दी बीजेपी लोकसभा की टिकट
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
2 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines