पीएम की 2 घंटे 13 मिनट की स्पीच को मनोज झा ने बताया फूहड़ बातें, सिर्फ चुटकुले सुनाते रहे
Edited By jp Yadav

Edited By jp Yadav

Manoj Jha on Modi Speech: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने जवाब के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने परिवारवाद के साथ अन्य मुद्दों को लेकर भी विपक्ष पर तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष पूरी तैयारी के साथ नहीं आया।
वहीं, अब प्रधानमंत्री मोदी के बयान की आलोचना भी हो रही है। विपक्ष का कहना है कि संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के जवाब उन्होंने सारी बातें कहीं, लेकिन मणिपुर मुद्दे से दूर रहे। खासतौर से राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पीएम मोदी की इस बात के लिए आलोचना की। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पीएम को मणिपुर समेत पूरे देश के कुछ सार्थक जवाब की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने हमें निराश किया।
मनोज झा ने यह भी कहा कि संसद में हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तंज के अलावा कमेंट, चुटकुलों और वाट्सऐप पर वायरल बातों का जिक्र करने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि वे मणिपुर में दर्द झेल रहे लोगों पर महरम लगाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मनोज झा ने कहा कि हम मणिपुर में रहकर आए हैं और वहां के लोगों का दर्द देखा है।
आरजेडी सांसद मनोज झा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जिस तरह की शांति की अपील, न्याय की पूरी गारंटी के साथ जो होना चाहिए था वो नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि संसद में अपने भाषण में पौने दो घंटे के बाद मणिपुर का हिस्सा आया वह भी ढाई से तीन मिनट के लिए। इसके अलावा, 30 सेकेंड संसद के बाहर मणिपुर पर बोले थे।
मनोज झा ने कहा कि मणिपुर पर कुछ बोलना चाहिए था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस भाषण का उपयोग उपहास उड़ाने के लिए किया। इस दौरान उन्होंने चुटकुले सुनाए और तंज किया ये सब आप 24 घंटे करते हैं। चाहे भोपाल में करें या राजस्थान में करें। सांसद मनोज झा ने यह भी कहा कि यह सब आपके कद को नीचे गिराता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: