YouTuber: भारत में यूट्यूब अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि यह कई लोगों के लिए करियर और कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। कई यूट्यूबर्स ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत से न केवल नाम कमाया, बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी बनाई है। यूट्यूब पर तरह-तरह के कंटेंट, जैसे व्लॉगिंग, टेक रिव्यू, कॉमेडी, एजुकेशन और गेमिंग के जरिए लोग अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। इनमें से कुछ यूट्यूबर्स ने काफी लोकप्रियता हासिल की है और इसके जरिए लाखों से करोड़ों रुपए कमा रहे हैं।
1. गौरव चौधरी (Technical Guruji )
गौरव चौधरी, जिन्हें “टेक्निकल गुरुजी” के नाम से भी जाना जाता है, वे यूट्यूब पर लेटेस्ट गैजेट्स, स्मार्टफोन्स और तकनीकी प्रोडक्ट्स का रिव्यू करते हैं। उनकी जानकारी और अनुभव ने उन्हें तकनीक के क्षेत्र में बड़ा नाम बना दिया है। उनके चैनल की सफलता के साथ उनकी कुल संपत्ति करीब 360 करोड़ रुपये है, जो उनके यूट्यूब से आई है।
2. भुवन बाम (BB Ki Vines)
भुवन बाम, अपने चैनल “BB Ki Vines” से मशहूर हुए हैं। उनके वीडियोज लोगों के दिलों को छूते हैं और उन्हें खूब हंसाते हैं। 26.4 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर के साथ, भुवन ने डिजिटल दुनिया में बड़ी पहचान बनाई है। उनकी कुल संपत्ति 122 करोड़ रुपये है।
3. संदीप माहेश्वरी (Sandeep Maheshwari)
संदीप माहेश्वरी एक मोटिवेशनल स्पीकर और यूट्यूबर हैं, जो पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए अपने अनुभव शेयर करते हैं। उनके वीडियो लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 28.5 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। उनकी संपत्ति करीब 41 करोड़ रुपये है।
4. अजेय नागर (Carryminati)
कैरीमिनाटी के नाम से मशहूर अजेय नागर अपने मजेदार रोस्ट वीडियो और लाइव गेमिंग कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 43.2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जो उन्हें भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर्स में से एक बनाते हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 41 करोड़ रुपये है।
5. मिस्टर इंडियन हैकर (Mr. Indian Hacker)
मिस्टर इंडियन हैकर एक फेमस यूट्यूबर हैं, जो एक्सपेरिमेंट्स और साइंस से जुड़े वीडियोज बनाते हैं। उनके चैनल पर 42.3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वे विज्ञान को मनोरंजक और सरल तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनकी संपत्ति लगभग 16 करोड़ रुपये है।
6. आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani Vines)
आशीष चंचलानी अपने चैनल “आशीष चंचलानी वाइन्स” पर कॉमेडी और मजेदार वीडियो बनाते हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। उनकी कॉमेडी और एक्टिंग के कारण उनके यूट्यूब पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी कुल संपत्ति करीब 41 करोड़ रुपये है।
7. अमित भड़ाना (Amit Bhadana)
अमित भड़ाना एक मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर हैं, जो देसी अंदाज में मनोरंजक और हंसी से भरपूर वीडियो बनाते हैं। उनके यूट्यूब पर 24.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और वे भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर में से एक हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 58 करोड़ रुपये है, जो उनकी लोकप्रियता और मेहनत का नतीजा है।
ये भी पढ़ें: धरती का ऐसा कोना जहां आज तक नहीं हुई बारिश, जानें इस रहस्यमयी जगह का सच?
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
15 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines