Reverse Love Jihad, मंगलुरु : दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के मंगलुरु में शुक्रवार को एक अटपटा नजारा देखने को मिला है। यहां हिंदू संगठनों ने आज जमकर जश्न मनाया है। वाकया एक प्रेम विवाह का है। अब बात आती है कि ऐसी इस प्रेम विवाह में क्या खास बात थी, जो धार्मिक संगठनों के द्वारा जश्न मनाने तक की स्थिति आ गई तो बता देना जरूरी है कि इस मामले में कहानी देश में बने लव जिहाद के माहौल के थोड़ा उलट है।
तीन साल से सहवास में थे हिस्ट्रीशीटर और मुस्लिम लड़की आयशा
बताते चलें कि मुस्लिम समुदाय के लड़कों के द्वारा दूसरे धर्म की लड़की के साथ प्रेम संबंध पाल लिए जाने को लव जिहाद का नाम दिया जाता है और धार्मिक स्तर पर इसका खूब विरोध होता है। यहां तक कि सबसे पहले मध्य प्रदेश में तो फिर हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे देश के कई राज्यों में लव जिहाद विरोधी कानून भी अस्तित्व में आ चुका है। अब कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ इलाके के सुरथकल शहर में मामला इस परम्परा के एकदम उलट देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार यहां की आयशा नामक एक मुस्लिम लड़की पिछले तीन साल से बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशांत भंडारी के साथ आपसी सहमति के सहवास (Live In Relation) में थी। इन दोनों ने आपस में अब शादी कर ली।
यह भी पढ़ें : कौन हैं रोज हैनबरी, जिनके साथ बेवफाई को लेकर बवाल में फंसे ब्रिटिश प्रिंस विलियम; क्या है रॉयल स्कैंडल?
लड़की की मां ने हां नहीं भरी तो भाग गया था जोड़ा
यहां इस मामले में यह बात भी उल्लेखनीय है कि प्रशांत भंडारी कथित तौर पर एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पहले सुरथकल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। पिछले हफ्ते यानि 30 नवंबर को ही उसने आयशा की मां से शादी के लिए इजाजत मांगी थी। इस पर उन्होंने जोर देकर कहा था कि वह अपने परिवार के सदस्यों से सलाह लेने के बाद ही फैसला लेंगी, लेकिन उसी शाम जोड़ा गायब हो गया था। आयशा के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब यह मामला कुछ और रंगत ले चुका है।
यह भी पढ़ें: सांड के सींगों पर आग लगाकर कर रहा था स्टंट, फिर Video में देखें कैसे चुकानी पड़ी कीमत
आयशा बन गई अक्षता, अब विवाद की आशंका
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के मुताबिक बजरंगी प्रशांत भंडारी के साथ शादी करके आयशा अक्षता बन गई और इसके बाद हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘रिवर्स लव जिहाद’ की जीत के रूप में मनाया। हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर जोड़े की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें उन्हें पारंपरिक हिंदू पोशाक पहने देखा जा सकता है। एक ओर इस घटना से सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में विवाद भड़कने की आशंका है, वहीं शुक्रवार शाम को यह जोड़ा सुरथकल पुलिस स्टेशन में पेश हुआ है।
यह भी पढ़ें: वो 5 महिलाएं, जो मोहब्बत की खातिर कर गईं देश की सरहद पार, भारत आकर पूरा किया प्यार
संबंधित खबरें
बगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
20 mins ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
1 hr agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
4 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
4 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
11 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
12 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines