'राहुल गांधी PM होते तो POK ले लेते...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का सीजफायर को लेकर बड़ा हमला

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सीजफायर को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सीएम रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी अगर भारत के प्रधानमंत्री होते तो पीओके को वापस ले लेते और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर देते।

Revanth Reddy attack on PM Modi

CM Revanth Reddy

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी पर जबरदस्त हमला बोला है। रेड्डी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुए संघर्ष से निपटने में साहस, रणनीति और पारदर्शिता की कमी थी। रेड्डी ने कहा कि भाजपा युद्ध को राजनीतिक हथकंडे की तरह इस्तेमाल कर रही है। जबकि देश शहीद जवानों और मारे गए लोगों पर शोक मना रहा है।

कांग्रेस निकाल रही जय हिंद यात्रा

सीएम रेवंत रेड्डी ने ये बातें हैदराबाद के निजामपेट में कांग्रेस की जय हिंद यात्रा में भाग लेते हुए कही। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने सीजफायर की घोषणा से पहले सभी दलों की राय क्यों नहीं ली? उन्हें सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी। रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व की देश को जरूरत है। अगर राहुल गांधी जैसा नेता इस देश का पीएम होता तो वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को प्रेरणा मानकर उनके रास्ते पर चलते और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर देते और पीओके को वापस ले लेते।

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए- रेड्डी

सीएम रेड्डी ने कहा कि इंदिरा गांधी के पोते राहुल गांधी को इस देश का पीएम बनना चाहिए। अगर वे प्रधानमंत्री बनते हैं तो एक तरफ पाकिस्तान को और दूसरी तरफ चीन को हराएंगे और हमारे स्वाभिमान को बनाकर रखेंगे। सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने केंद्र की खिंचाई करते हुए कहा कि राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया और केंद्र को पूरा सपोर्ट किया।

भाजपा की तिरंगा रैली पर साधा निशाना

तेलंगाना के सीएम ने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार का इतिहास देश के लिए प्राणों की आहूति देने का रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत करें और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक आराम नहीं करें। तेलंगाना के सीएम ने भाजपा की हालिया तिरंगा रैली पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस भारतीय सैनिकों का आत्मविश्वास बहाल करने के लिए जय हिंद यात्रा का आयोजन कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ